
सतवास में बिना निर्दलीय नहीं बनेगा काम, खातेगांव में भाजपा को 9 सीटें
देवास/खातेगांव/सतवास. नगरीय निकाय चुनाव में नगर परिषद खातेगांव में भाजपा ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 9 सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस को सिर्फ तीन सीटें मिली, इतने ही निर्दलीय भी जीते। वहीं सतवास में बिना निर्दलीय के अध्यक्ष का काम नहीं बन सकेगा। यहां भाजपा को 7 सीटें हैं जबकि कांग्रेस को 6 सीट मिली है, ऐसे में निर्दलीयों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। निर्दलीय जिसका साथ देंगे उस पार्टी का अध्यक्ष बन जाएगा। यदि दोनों निर्दलीय कांग्रेस का रुख करते हैं तो उसका फायदा और यदि एक निर्दलीय भी भाजपा के साथ आया तो उसका काम बन जाएगा।
नगर परिषद खातेगांव: वार्ड क्रमांक 1 से गोविंद गोरा भाजपा, वार्ड-2 से रजनी राम सिंह यादव भाजपा, वार्ड-3 से लक्ष्मी मुकेश गिरि भाजपा, वार्ड -4 से ममता ललित बिश्नोई भाजपा, वार्ड-5 अजय विश्नोई निर्दलीय, वार्ड-6 से राधा रामनारायण साहू भाजपा, वार्ड-7 से आनंद चिंतामन भाजपा, वार्ड-8 से कांताबाई कांग्रेस, वार्ड-9 से रुचिका कासलीवाल निर्दलीय, वार्ड-10 से राजेश परते भाजपा, वार्ड-11 से सारिका नरेंद्र चौधरी भाजपा, वार्ड 12 से सावित्री शैलेश यादव कांग्रेस, वार्ड -13 से संगीता सुनील यादव कांग्रेस, वार्ड 14 से सरोज दिनेश राबडिय़ा भाजपा, वार्ड क्रमांक -15 से दिनेश यादव निर्दलीय ने जीत हासिल की। भाजपा कुल 9 सीटों पर, कांग्रेस व निर्दलीय तीन-तीन सीट पर विजेता रहे।
नगर परिषद सतवास: वार्ड एक से सकन बी अयूब खां कांग्रेस, वार्ड दो से नौशाद खान कांग्रस, वार्ड तीन से जगदीश राठौर भाजपा, वार्ड चार से निर्मला अंकित जायसवाल भाजपा, वार्ड पांच से जयनारायण यादव भाजपा, 6 से सत्यनारायण नोगजा भाजपा, 7 से रमेश तड़वी भाजपा, 8 से दलजीत सतनाम सिंह निर्दलीय, 9से सेरबानो कांग्रेस, 10 से सुमित पलाश्या कांग्रेस, 11 से कंवर खान कांग्रेस, 12 से फातमाबी निसार भाजपा, 13 से छोटी वहीद सदर कांग्रेस, 14 से फरीदा दरिया पटेल निर्दलीय, 15 से सुनीता मुकेश भाजपा ने जीत हासिल की। भाजपा को 7, कांग्रेस को 6, निर्दलीय को दो सीट मिली।
Published on:
17 Jul 2022 01:31 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवास
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
