19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO NEWS… गांव गेर माता पूजन से पहले देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब

-सैकड़ों महिलाएं, युवतियां व बालिकाओं ने महाकाल कॉलोनी में गाजेबाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

less than 1 minute read
Google source verification
गांव गेर माता पूजन से पहले देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब

गांव गेर माता पूजन से पहले देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब

देवास. शहर के उत्तरी क्षेत्र में अंतिम सीमा में स्थित महाकाल कालोनी में गुरुवार को गांव गेर माता पूजन का आयोजन किया जाएगा। इससे एक दिन पहले बुधवार को कॉलोनी में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ों महिलाओं, युवतियों व बालिकाओं ने इसमें भागीदारी की। गाजे-बाजे के साथ निकली कलशयात्रा में महिलाओं ने मधुर भजनों पर नृत्य किया। विधायक गायत्रीराजे पवार सहित कई र्अन्य जनप्रतिधियों ने भी कलशयात्रा में भागीदारी की।
जानकारी के अनुसार संस्था वीआरके व शीतला माता मंदिर समिति के तत्वावधान में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की शुरुआत मां वैष्णो धाम मंदिर से हुई। यहां से शिव मंदिर में दर्शन करते हुए प्रमुख मार्गों से भ्रमण के बाद शीतला माता मंदिर पहुंचकर मां जल अर्पित करके कलश यात्रा का समापन किया गया। यहां पर 21 फीट की ध्वजा भी चढ़ाई गई। दीपक पाटनकर ने बताया कलश यात्रा में देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, नगर निगम सभापति रवि जैन, राजेश यादव प्राधिकरण अध्यक्ष, महापौर प्रतिनिध दुर्गेश अग्रवाल, पार्षद संजय दायमा आदि शामिल हुए। गुरुवार को अल सुबह से गांव गेर माता पूजन की शुरुआत होगी।
मेहमानों का आगमन जारी
गांव गेर माता पूजन को लेकर कॉलोनी के रहवासियों के यहां मेहमानों का आगमन बुधवार सुबह से शुरू हो गया था जो शाम तक चलता रहा। कॉलोनी के लोगोंं के अनुसार पूजन को लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी हैं, रात दो बजे से पूजन शुरू कर दिया जाएगा। पाटनकर ने बताया कॉलोनी में 13 साल पहले गांव गेर माता पूजन हुआ था। एक दिन पहले कलश यात्रा का आयोजन पहली बार हुआ है।