21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO NEWS…विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप: कांग्रेसियों ने घेरा निगम कार्यालय, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

-वार्ड 42 के रहवासी बड़ी संख्या में पहुंचे, कहा काम रुकवा दिए गए, स्थानीय पार्षद भी रहे मौजूद

2 min read
Google source verification
विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप: कांग्रेसियों ने घेरा निगम कार्यालय, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप: कांग्रेसियों ने घेरा निगम कार्यालय, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

देवास. चुनावी साल में विकास कार्यों में तेजी आ गई है। भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टियां मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयास में हैं। इसी कड़ी में जहां हर वार्ड में कुछ न कुछ काम चल रहे हैं वहीं कांग्रेस के पार्षदों वाले वार्डों में गति अपेक्षाकृत धीमी या ठप है। इसी बीच शहर के दक्षिणी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-42 में विकास कार्यो में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने सोमवार दोपहर नगर निगम कार्यालय का घेराव कर दिया। इस दौरान परिसर में अंदर प्रवेश को लेकर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शन के दौरान वार्ड 42 के रहवासियों के साथ ही कांग्रेस पार्षद श्याम पटेल भी मौजूद रहे, वहीं अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी भागीदारी की।
कांग्रेस के नेतृत्व में वार्ड 42 के रहवासी स्थानीय सयाजीद्वार से नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में नगर निगम कार्यालय के लिए रवाना हुए। नगर निगम परिसर में जमकर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा राजनीतिक भेदभाव के कारण जनप्रतिनिधियों के इशारे पर वार्ड क्रंमाक 42 में सफाई, पानी, अन्य निर्माण कार्य रोक दिए गए हैं जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदारों को अवगत करवाया गया लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पार्टी के आधार पर विकास कार्यों में भेदभाव करना उचित नहीं हैं। कई क्षेत्रों में बिजली की समस्या रहती है, बारिश के दौरान जलजमाव इतना हो जाता है कि निकलना मुश्किल हो जाता है। एक महिला ने कहा पीएम आवास के लाभ के लिए भटक रहे हैं, कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस वार्ड में लेबर कॉलोनी, मल्हार कॉलोनी, बालाजीनगर, खेत कॉलोनी आदि हिस्से आते हैं, इनमें कई क्षेत्रों में गरीब परिवारों के लोग रहते हैं। गौरतलब है कि इस वार्ड से पहले भाजपा नेता अर्जुन चौधरी पार्षद थे, पिछले साल हुए नगर निगम चुनाव में नजदीकी मुकाबले में उनकी हार हो गई थी।