14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद लगी आग, कई मजदूरों की मौत

Firecracker Factory Explosion : टोंककला में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई है। हादसे में कई मजदूरों की मौत की खबर सामने आ रही है। अबतक 3 शव इंदौर लाए जा चुके हैं। हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 25 मजदूरों के होने की जानकारी है।

2 min read
Google source verification
Firecracker Factory Explosion

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद लगी आग (Photo Source- Input)

Firecracker Factory Explosion : मध्य प्रदेश के देवास जिले में स्थित टोंककला के पास एबी रोड पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को एक भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया है। बताया जा रहा है कि, अचानक लगी आग के बाद एक के बाद एक जोरदार धमाके होने लगे, जिससे आसपास कई किलोमीटर तक कंपन महसूस किया गया। हादसे में अबतक तीन मजदूरों की मौत भी हो गई है, जबकि 27 से ज्यादा मजदूर झुलस गए हैं। विस्फोट इतना तेज था कि, फैक्ट्री का मलबा और शव सड़क तक जा पहुंचे। प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर जांच के आदेश दिए हैं।

हादसे में अब तक तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि, 27 घायलों को अबतक जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से 3 की मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि, 15 को बेहद गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। कई घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है। बाकी सामान्य झुलसे हैं।

कई मीटर दूर सड़क पर गिरे शवों के टुकड़े

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, धमाके इतने शक्तिशाली थे कि, फैक्ट्री का टीन शेड हवा में उड़कर कई मीटर दूर स्थित एबी रोड पर आ गिरे। इस दौरान सड़क पर दूर-दूर तक फैक्ट्री के मलबे के साथ कुछ शवों के टुकड़े तक पड़े दिखाई दिये, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

आसमान पर दिखा काले धुएं का गुबार

घटना के बाद से फैक्ट्री परिसर से लगातार काले धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है। आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए, लेकिन लगातार हो रहे धमाकों के कारण कोई भी फैक्ट्री के करीब जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा। बताया जा रहा है कि, फैक्ट्री में भारी मात्रा में बारूद और तैयार पटाखे रखे थे, जिसके चलते चंद मिनटों में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं, मामले में पुलिस ने अनिल मालवीय को गिरफ्तार किया है।

ये लोग किए गए इंदौर एमवाय रेफर

1. अमित
2. रोशन
3. राम
4. अजय / नानू पासवान
5. अमित ऋषि
6. मंजीरा
7. राहुल
8. अज्ञात
9. गुड्डू
10. गोलू / मनोज
11. निरंजन
12. अभिषेक
13. विशाल

हादसे में इनकी मौत की पुष्टि

1-धीरज

2-सनी

3-सुमित

हादसे में कुल ये हैं घायल

1. कृष्ण कुमार
2. नासिर
3. मोहन कुमार
4. संतोष
5. निकू कुमार
6. गोविंद
7. रोशन
8. नीरज कुमार
9. संजय पासवान
10. ललित
11. आकाश
12. शशि

सुरक्षा मानकों की अनदेखी

-सुरक्षा मानकों की लगातार हो रही थी अनदेखी
-शिकायत के बावजूद नहीं हो रही थी कार्रवाई
-फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय पर गंभीर सवाल
-राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, रसूखदार हैं मालवीय
-खुलेआम बारूद रखकर पटाखे बनाए जा रहे थे
-आज सुबह भी खुले में पड़ा था बारूद

हरदा पटाखा फैक्ट्री की याद दिला दी

देवास की पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाकों ने 6 फरवरी 2024 को हुए हरदा पटाखा फैक्ट्री की याद दिला दी। हरदा पटाखा फैक्ट्री में हुए एक के बाद एक धमाकों में 11 श्रमिक मारे गए थे, वहीं 174 घायल हुए थे। कई लोग अब भी लापता बताए जाते हैं। यह धमाके इतने भीषण थे कि एक किलोमीटर के दायरे में बने कई घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। धमाके 25 किलोमीटर दूर तक सुनाई दिए थे और धुएं का काला गुबार भी दिखाई दे रहा था। फैक्ट्री के मालिक राजेश अग्रवाल को रायगढ़ सारनपुर से गिरफ्तार किया था। फैक्ट्री के पास रहने वाले कई घर इतने क्षतिग्रस्त हो गए थे कि उनके मकान मालिक अब तक उस मकान में दोबारा शिफ्ट नहीं हो पाए हैं।