17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारी बारिशः कच्चा मकान ढहा, 6 लोग घायल

घायलों में एक प्रेग्नेंट महिला और बच्चा भी शामिल, जिला अस्पताल में इलाज जारी।

2 min read
Google source verification
dewas_1.png

देवास. जिले के ग्राम बिलावली में भारी बारिश के चलते कच्चा मकान ढह गया। घटना के समय उसमें 6 लोग मौजूद थे जो मलबे में दबकर घायल हो गए। घटन के बाद ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरु कर सभी को सुरक्षित निकाला और अस्पताल पहुंचाया। सूतना पर मौके पर पहुंता नगर निगम की टीम मलबा हटाने का काम कर रही है। घटना में हुए घायलों में एक प्रेग्नेंट महिला व बच्चा भी शामिल जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। राहत भरी खबर किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ेंः प्रदेश में बारिश का कहर, वायुसेना-रेस्क्यू दलों ने संभाला मोर्चा

दरअसल देर रात करीब 3 बजे शहर से 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बिलावली में एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। जिसमें सो रहे कुल 6 लोग मलबे में दब गए। जिन्हें ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों में एक गर्भवती महिला व एक बच्चा शामिल है। मकान सीताराम नामक व्यक्ति का है। कच्चा मकान होने के चलते भारी बारिश में गिर गया था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने नगर निगम को दी है। नगर निगम कर्मियों ने मौके पर पहुचकर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ेः बाढ़ में घिरे 250 से अधिक गांव, शिवराज सरकार ने मांगी वायुसेना की मदद

नगर निगम इंजीनियर द्वारा बताया गया है 6 लोग घायल है जिनमें किसी के कोई जनहानि नही हुई है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। इधर जिला अस्पताल के डॉ ने बताया कि 6 लोगों को यहां लाया गया था जिनमें से 4 लोग प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई है। वहीं एक गर्भवती महिला व एक बच्चे को ज्यादा चोंटे है जिन्हें भर्ती कर लिया गया है।

ये भी पढ़ेः निवाड़ी में चार तो टीकमगढ़ में आठ इंच बारिश से जनजीवन हुआ बदहाल