
भारतीय किसान संघ लगाएगा जिले में 21 हजार पौधे
देवास। पर्यावरण के संतुलन बनाए रखने के लिए भारतीय किसान संघ अभियान चलाकर प्रत्येक ग्राम समिति में पौधे लगाएगा। इस वर्ष हरियाली अमावस्या तक संघ द्वारा जिले की सभी तहसीलों में 21000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
हर गांव में चलाएंगे पौधरोपण अभियान
देवास कृषि उपज मंडी में संघ की जिला बैठक में प्रांत संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी, प्रदेश मंत्री नारायण यादव, प्रांत अध्यक्ष रामप्रसाद सूर्या ने जिला बैठक में भाग लिया। आगामी कार्यक्रम पौधरोपण प्रत्येक गांव में चलाने का आह्वान किया। इसमें सभी तहसीलों से तहसील अध्यक्ष, मंत्री ने अपनी-अपनी तहसील में पौधे लगाने की कार्य योजना बनाई।
बलराम जयंती पर लगेंंगे 21000 झंडे
जिलाध्यक्ष हुकुमचंद पटेल ने आगामी त्योहार बलराम जयंती पर सभी घरों में किसान संघ का ध्वज लगे, सभी गांवों में बलराम जयंती मने। सके लिए 21000 झंडे घरों में लगाए जाएंगे। सूर्यां ने जिला अभ्यास वर्ग का स्थान एवं तारीख तय करने बात रखी। कार्यकर्ताओं ने जिले में रासायनिक खाद की कमी की बात की। किसानों ने बताया कि जिले की एक भी सोसायटी में डीएपी, एनपीके यूरिया नहीं है। इस अवसर पर जिला प्रभारी आंनद आंजना, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य गोवर्धन पाटीदार, जिला कोषाध्यक्ष नारायण मंडलोई, जिला सहमंत्री जिला सदस्य सूर्यप्रकाश काका, राकेश जाट, केदारमल पाटीदार आदि सहित जिला कार्यकारणी के सभी सदस्य एवं तहसीलों के अध्यक्ष, मंत्री, युवा किसान वाहिनी संयोजक उपस्थित थे।
नगरवन के अंतर्गत 75 पौधों के रोपण के साथ किया शुभारंभ
देवास। शंकरगढ़ पहाड़ी पर नगर को शुद्ध हवा एवं पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनसहयोग एवं जनसहभागिता से वन विभाग व प्रशासन द्वारा लगातार पौध रोपण किया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत पूरे देश में 75 स्थानों पर नगर वन के लिए स्थान चयन किया गया है। इसमें मप्र के 5 स्थानों में देवास की शंकरगढ़ पहाड़ी पर नगर वन स्थापित किया जा रहा है। नगर वन के तहत शंकरगढ़ पहाड़ी पर कुल 25 हजार पौधे लगाए जाएंगे। नगर वन अंतर्गत पौध रोपण का शुभारंभ शुक्रवार को 75 पौधों के रोपण के साथ किया गया। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, वन संरक्षक पीएन मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश ङ्क्षसह चौहान, अपर कलेक्टर महेंद्रङ्क्षसह कवचे, नगर निगम कमिश्नर विशालङ्क्षसह चौहान, वन विभाग समस्त उप वनमंडल अधिकारी, वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन स्टाफ व नगर की विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्यों ने पौध रोपण किया। शंकरगढ़ पहाड़ी पर बैल पत्र वाटिका, नीम वाटिका, त्रिवेणी वाटिका, न्याय वाटिका, जैव विविधता वाटिका एवं फल वाटिका बनाई जा रही है।
Published on:
09 Jul 2022 05:36 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवास
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
