22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महावीरमय हुआ शहर, श्रद्धा के आगे भीषण गर्मी भी हुई नतमस्तक, धूमधाम से निकली शोभायात्रा

उत्साह के साथ मनाई महावीर जयंती, सुसज्जित रथ में सवार थे भगवान महावीर, जगह-जगह हुआ स्वागत

2 min read
Google source verification
महावीरमय हुआ शहर, श्रद्धा के आगे भीषण गर्मी भी हुई नतमस्तक, धूमधाम से निकली शोभायात्रा

महावीरमय हुआ शहर, श्रद्धा के आगे भीषण गर्मी भी हुई नतमस्तक, धूमधाम से निकली शोभायात्रा

देवास। जियो और जिने दो का अमर संदेश देकर दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले जैन जगत के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक दिवस महावीर जयंती समग्र जैन समाज द्वारा अपूर्व उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान संपूर्ण नगर महावीरमय बन गया।
महावीर प्रभु के अनुयाईयों की चरम श्रद्धा के आगे भीषण गर्मी भी नतमस्तक हो गई। सूर्य जैसे-जैसे बढ़ता गया लोगों की श्रद्धा भी बढ़ती गई। तीव्र गर्मी के साथ तीव्र उत्साह के बीच यह जन्मोत्सव मनाया गया। चांदी के दो सुसज्जित रथ में बैठकर जब भगवान महावीर स्वामी भ्रमण पर शोभायात्रा के साथ निकले तो श्रीफल एवं अक्षत से अपने प्यारे प्रभु की अगवानी के लिये श्रद्धालु दौड़े चले आए।
मुख्य शोभायात्रा व कलश यात्रा प्रात .30 बजे श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर से निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरूष तथा बच्चें शामिल थे। नवयुवक व नवयुवतियों ने विशेष परिधान धारण किए थे। सबसे आगे अश्वारोही दल केशरिया ध्वज थामे चल रहा था। महावीर स्वामी के जीवन चरित्र की नयनाभिराम झांकी ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। बालिकाएं आकर्षक डांडिया रास प्रस्तुत कर रही थी। महिलाएं मस्तक पर 108 कलश लेकर कतारबद्ध चल रही थी जो कि सभी का ध्यान आकर्षित कर रही थी।

शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर आवास नगर एवं श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर अलकापुरी से भी कलश यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि आयोजन समारोह में विधायक गायत्री राजे पवार, विक्रमसिंह पवार, सुभाष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, दुर्गेश अग्रवाल, रायसिंह सेंधव, कैलाश चंद्रावत, अजय गुप्ता, अनिल सिकरवार, ओम जोशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, जयसिंह ठाकुर, रेखा वर्मा आदि अतिथि के रूप में उपस्थित में थे।शोभायात्रा का नगर सुरक्षा समिति, विश्व हिंदू परिषद, मां चामुंडा सेवा समिति, भाजपा नगर मंडल, शहर कांग्रेस कमेटी, पाश्र्वनाथ नवयुवक मंडल, जीव जन संस्था, संस्था गौरवमई , गौतम ग्रुप, माणिभद्रवीर मंडल, आदि धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संस्थाओं ने स्वागत किया।

स्वच्छ भारत अभियान की ओर बढ़ाया कदम
स्वच्छ भारत अभियान की ओर जैन समाज ने कदम बढ़ाते हुए शोभायात्रा के अंत में एक विशेष वाहन की व्यवस्था की। इसमें शोभायात्रा में उपयोग किए गए डिस्पोजल व फूलों को एकत्रित करके स्वच्छ भारत, सुंदर देवास एवं स्वस्थ समाज का संदेश नगरवासियों को दिया गया। शोभायात्रा के समापन के बाद मंडी धर्मशाला में स्वामी वात्सल्य आयोजित किया गया। इसके मुख्य सहयोगी नरेश जावंतराजी भंडारी व अरविंद इंद्रजीतसिंह चौधरी थे। अन्नदान पारसमल रखबचंद जैन परिवार द्वारा किया गया। नवकारशी का लाभ डॉ. प्रमोद मनीषा बापना ने प्राप्त किया। हामूखेड़ी व इटावा स्थित कुष्ठ रोग से पीडि़त लोगो के कुष्ठधाम एवं वृद्धाश्रम पर जाकर भोजन वितरित किया गया।