
महिलाओं ने कंपोस्ट बनाने का प्रशिक्षण लेकर खाद बनाने की नई शुरुआत की
देवास/सोनकच्छ। माहेश्वरी महिला मंडल एवं सखी संगठन द्वारा महेश नवमी व अन्य विशेष अवसरों के उपलक्ष्य में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। महिला मंडल सोनकच्छ अध्यक्ष अनीता मूंदड़ा, सचिव मनीषा लाठी, सखी संगठन अध्यक्ष रेखा चांडक सचिव ममता राठी ने बताया पर्यावरण दिवस पर महिला संगठन की ओर से पौधरोपण किया गया। कंपोस्ट खाद बनाने का प्रशिक्षण देकर खाद बनाने की भी नई शुरुआत की गई।
महिलाओं एवं लड़कियों के लिए बर्तन की रंगोली, बच्चों के लिए लाफ्टर शो, कपल अंताक्षरी, महिलाओं का क्रिकेट मैच, 50 से ऊपर वर्ष की महिलाओं के लिए हेयर स्टाइल, लड़कियों के लिए नेल आर्ट, सभी के लिए स्वच्छ एवं सुंदर लेखन एवं ख्याली गीत स्पर्धा का आयोजन किया गया। बर्तन की रंगोली स्पर्धा में महिला वर्ग में कृष्णा काबरा प्रथम कोमल चांडक द्वितीय एवं रेखा चांडक तृतीय रहीं। लड़की वर्ग में विधि मूंदड़ा प्रथम, दिव्या चांडक द्वितीय एवं अक्षरा राठी तृतीय रही। लाफ्टर शो में वेदांश मूंदड़ा प्रथम एवं पार्थ राठी द्वितीय रहे।
क्रिकेट में दो टीम बनाई गई थी। पहली टीम सोनकच्छ सुपर क्वीन जिसमें रीना बजाज कप्तान थीं। इनके साथ रेखा चांडक, अनीता दरक, प्रिया काबरा कविता जाजू एवं प्रीति मंडोवरा थीं। दूसरी टीम माहेश्वरी महिला मॉडल्स में श्वेता मूंदड़ा कप्तान थीं। इनकी टीम में आयुषी भूतड़ा, कृष्णा काबरा, निरूपमा जाजू रूपाली दरक, एवं चंचल छापरवाल थीं। तीन मैच की सीरीज का आयोजन किया गया था जिसमें माहेश्वरी महिला मॉडल्स टीम विजेता रही। आयुषी को वूमन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। महिलाओं के क्रिकेट में दुर्गेश जाजू एवं गगन लाठी का सहयोग रहा। तीसरे दिन की प्रतियोगिताओं में 50 वर्ष से ऊपर की महिलाओं की हेयर स्टाइल प्रतियोगिता रखी गई इसमें सीमा राठी प्रथम, अरुणा भूतड़ा द्वितीय एवं साधना छापरवाल तृतीय रहीं। लड़कियों के लिए नेल आर्ट में विधि मूंदड़ा प्रथम अक्षरा राठी द्वितीय एवं अपूर्वा भूतड़ा तृतीय रहीं।
स्वच्छ एवं सुंदर लेखन स्पर्धा के सीनियर ग्रुप में साधना छापरवाल प्रथम, अरुणा भूतड़ा द्वितीय एवं कृष्णा काबरा तृतीय रहीं। जूनियर ग्रुप में श्वेता मूंदड़ा प्रथम, निरुपमा जाजू द्वितीय एवं कृष्णा काबरा तृतीय रहीं। ख्याली गीत स्पर्धा में तुलसाबाई जाजू को विशेष पुरस्कार दिया। प्रथम एकता दरक, द्वितीय आयुषी भूतड़ा, तृतीय अनीता दरक रहीं। महेश नवमी के दिन पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ अतिथियों एवं पदाधिकारियों के आतिथ्य में किया गया।
पुरस्कार वितरण के साथ महेश जयंती महोत्सव का हुआ समापन
तीन दिवसीय महेश जयंती महोत्सव का समापन दीप प्रज्वलन कर किया गया। समाज के मीडिया प्रभारी राजेंद्र मूंदड़ा ने बताया समाज के जिलाध्यक्ष कैलाश डागा, देवास अध्यक्ष प्रहलाद दाड़, सचिव सुरेश परवाल, महिला मंडल अध्यक्ष मंजुला लाठी, सचिव चेतना महेश्वरी, युवा संगठन अध्यक्ष विपिन डागा, सचिव नितिन चांडक, पूर्व जिला अध्यक्ष मुरलीधर मानधन्या, पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री रंजना परवाल मंच पर आसीन थे। दीप प्रज्ज्वलन के बाद महेश वंदना की प्रस्तुति सुरभि चिचानी, शशि चांडक, श्वेता लाठी द्वारा दी गई। स्वर्गीय कन्हैयालाल दाढ़, स्वर्गीय गोपालदास मूंदड़ा एवं स्वर्गीय प्रह्लाद परवाल की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा समाज के मेघावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। सुमन मूंदड़ा के अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर सम्मान किया गया। महिला संगठन एवं युवा संगठन ने भी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की थी। उनके भी सैकड़ों पुरस्कार वितरित किए गए। संचालन समाज के उपाध्यक्ष श्रीधर माहेश्वरी ने किया व आभार युवा संगठन के सचिव नितिन चांडक ने माना। सभी कार्यक्रम भेरूगढ़ स्थित श्री राम मंदिर परिसर में आयोजित हुए।
Published on:
11 Jun 2022 06:09 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवास
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
