
संगठन पर्व के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिलों के निर्वाचन की प्रक्रिया तीन दिन बाद पूरी हो गई। लगातार चली बैठकों और रायशुमारी के बाद आखिरकार मंडल अध्यक्षों ओर मंडल जिला प्रतिनिधियों के नाम की घोषणा कर दी गई। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद चुनाव प्रक्रिया रोचक होगी।
देवास भाजपा मंडल अध्यक्षों का निर्वाचन संपन्न हो गया है। कई दिनों से चल रही रायशुमारी के बाद अलग-अलग मापदंडों के आधार पर इसकी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद देवास जिले की 5 विधानसभाओं के 19 मंडलों की सूची देर रात को जारी कर दी गई है।
दरअसल संगठन पर्व के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिलों के निर्वाचन की प्रक्रिया पिछले तीन दिन से चल रही थी। इसके लिए देवास में जिला निर्वाचन अधिकारी और प्रदेश के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल लगातार बैठक भी ले रहे थे। बारी-बारी से देवास जिले की पांचों विधानसभा के आपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई थी।
पांचों विधानसभा के कुल 25 मंडलों के बूथ अध्यक्षों से चर्चा करके उनके पसंदीदा नामों का एक पैनल तैयार किया गया था। उसके बाद देर रात को मंडल अध्यक्षों और मंडल जिला प्रतिनिधियों के नाम की घोषणा की गई।
ये भी पढ़ें: मोहन सरकार के एक साल, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
Updated on:
12 Dec 2024 01:09 pm
Published on:
12 Dec 2024 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवास
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
