23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Dewas / 25000 रूपये रिश्वत लेते बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को लोकायुक्त ने पकड़ा..

25000 रूपये रिश्वत लेते बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को लोकायुक्त ने पकड़ा..

mp news: आउटसोर्स कर्मचारी से उसकी बोलेरो गाड़ी विभाग में किराए से अटैक करने के बदले मांगी थी 70 हजार रूपए रिश्वत..।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 26 Mar 2025, 7:03 PM IST

dewas

mp news: मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के देवास जिले का है जहां बिजली विभाग के कार्यपालन यंत्री (Executive Engineer) को 25000 रूपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथों पकड़ा है।

70 हजार रूपये मांगी थी रिश्वत


बुधवार को देवास जिले के सोनकच्छ में बिजली विभाग के कार्यपालन यंत्री आनंद कुमार अहिरवार को उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। बिजली विभाग के सोनकच्छ में ही आउटसोर्स कर्मचारी पुष्पराज राजपूत ने लोकायुक्त को की शिकायत में बताया था कि उसकी बोलेरो गाड़ी सोनकच्छ बिजली विभाग में किराए से अटैच है जिसका हर 11 माह में टेंडर होता है। इस बार उसकी गाड़ी अटैच करने के एवज में उससे 70 हजार रूपये कार्यपालन यंत्री आनंद कुमार रिश्वत मांग रहा है।


यह भी पढ़ें- एमपी में भाजपा नेता से रिश्वत लेते ही कर्मचारी की उतरी पेंट, लोकायुक्त का बड़ा एक्शन


25 हजार रूपये लेते रंगेहाथों पकड़ा

आवेदक पुष्पराज ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आनंद कुमार के द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत उज्जैन लोकायुक्त कार्यालय में की थी। लोकायुक्त ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर जाल बिछाकर रिश्वत के 25 हजार रूपये देने के लिए आवेदक को रिश्वतखोर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आनंद कुमार के पास भेजा। जैसे ही आनंद कुमार ने सोनकच्छ बिजली विभाग के दफ्तर में रिश्वत ली तो लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया।


यह भी पढ़ें- एमपी में रिश्वत लेते पकड़ाया शिक्षा विभाग का BRC, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई