
देखें वीडियो : चामुंडा माता के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
देवास. साल का पहला दिन प्रदेशवासियों ने मंदिरों और पर्यटन स्थलों पर पहुंचकर मनाया, किसी ने नववर्ष की शुरुआत मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना कर की, तो किसी ने पर्यटन स्थलों पर पहुंचकर सैर सपाटा कर इस दिन को यादगार बनाया, ऐसे में मध्यप्रदेश के देवास में स्थित मां चामुंडा के दरबार में भी आस्था का सैलाब उमड़ा, रविवार को सुबह से ही माता के दरबार में श्रद्धालु पहुंचने लगे थे।
पहाड़ पर विराजी है मां चामुंडा
मध्यप्रदेश के देवास शहर में पहाड़ पर माता चामुंडा का दरबार है, वैसे तो यहां हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है, लेकिन नवरात्रि में यहां पर नौ दिन ही अपार जन सैलाब उमड़ता है, अक्सर लोग छुट्टी वाले दिन परिवार के साथ माता के दर्शन करने पहुंचते हैं, इस कारण रविवार शनिवार को भी यहां काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
शीतकालीन अवकाश लगते ही आने लगे लोग
25 दिसंबर से बच्चों की छुट्टियां लगते ही माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी, बच्चे, बड़े और युवा परिजनों के साथ माता के मंदिर में पहुंचकर दर्शन पूजन करते नजर आए, माता की आरती में भी श्रद्धालु शामिल हुए, यहां आनेवाले कई श्रद्धालु तो पूरे दिन यहीं रूकते हैं, वे भोजन-पानी भी अपने साथ लाते हैं, ताकि पूरे दिन ही माता के दरबार में नया साल बीताएं, श्रद्धालु यहां पिकनिक भी करते हैं।
नए साल की सुबह होते ही श्रद्धालु माता की टेकरी पर पहुंचने लगे, ऐसे में चामुंडा माता सहित तुलजा भवानी माता के मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लग गई , यहां सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात किया गया, ताकि किसी प्रकार की परेशानी किसी श्रद्धालु को नहीं हो।
Updated on:
6 Jan 2023, 2:30 PM IST
Published on:
1 Jan 2023, 2:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.