24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखें वीडियो : नवरात्रि शुरू होते ही माता मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

माता की आराधना का पर्व नवरात्रि 22 मार्च से प्रारंभ हो गई है, 9 दिवसीय नवरात्रि की धूम बुधवार सुबह से ही नजर आने लगी.

2 min read
Google source verification
navratri1.jpg

माता की आराधना का पर्व नवरात्रि 22 मार्च से प्रारंभ हो गई है, 9 दिवसीय नवरात्रि की धूम बुधवार सुबह से ही नजर आने लगी, देवास में चामुंडा माता, रतलाम में कालिका माता और कटनी में जालपा माता के दरबार में हाजरी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमडऩे लगा।

चामुंडा माता का सजा दरबार
देवास. मध्यप्रदेश के देवास शहर में स्थित चामुंडा माता का दरबार सज गया है, बुधवार को नवरात्रि शुरू होते ही श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए पहुंचने लगे, देवास चामुंडा टेकरी पर विराजित मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी के दरबार में नवरात्र के पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आने लगे, मान्यता है कि माता के दरबार में आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में जिसकी मनोकामना पूरी होती है वह माता के दरबार में घुटनों के बल चलकर आता है।

तीन रूपों में देती है मां कालिका दर्शन

रतलाम. रतलाम शहर में स्थित प्राचीन कालिका माता मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है, सुबह से ही यहां माता के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लग गई थी, वे माता के जयकारे लगाते हुए दर्शन कर रहे हैं। माता यहां हर दिन 3 रुपों में दर्शन देती है, जिसमें सुबह बाल्यावस्था, दोपहर में युवावस्था, और शाम को वृद्धावस्था में मां कालिका माता के दर्शन होते हैं।

जालपा माता के दरबार में उमड़ी आस्था
कटनी. नवरात्रि शुरू होते ही जालपा माता सहित अन्य माता मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमडऩे लगा, लोग उल्लास के साथ माता रानी का पूजन कर रहे हैं। पूजन के दौरान सुख समृद्धि के साथ खुशहाली की कामना की। इसके अलावा शहर के शीतला माता मंदिर, अशोक कॉलोनी स्थित जगदंबा मंदिर मंदिर, संतोषी माता मंदिर झंडा बाजार, खेर माता मंदिर, भूमि प्रकट शारदा मंदिर विश्राम बाबा स्थित काली मंदिर सहित शहर के उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर एनकेजे कुठला क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में माता रानी का विशेष पूजन अर्चन शुरू हो गया है।