21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महायज्ञ में आहुति देकर की विश्वशांति की कामना

अष्टानिका पर्व का समापन

2 min read
Google source verification

image

Shruti Agrawal

Jul 10, 2017

photo

photo


सोनकच्छ. स्थानीय जैन मंदिर में चल रहे आठ दिनी अष्ठानिका पर्व के आखिरी दिन रविवार को समापन अवसर पर जबलपुर से पधारे रवींद्र भैया के सानिध्य में सुबह से भगवान के कलशाभिषेक व शांतिधारा की गई।
संगीतकार वैशाली जैन एंड पार्टी के भजनों के साथ समाजनज ने आचार्य विद्यासागर के चित्र समक्ष पूजन अर्चन किया। इसके बाद 51 मंत्रों के जाप से प्रतिष्ठित कलश व मां जिनवाणी को विराजमान किया गया। जिनवाणी माता को वस्त्र चढ़ाए गए साथ ही भगवान महावीर स्वामी की पूजा की गई। इसके बाद रवींद्र भैया द्वारा विश्व शांति महायज्ञ किया गया। यज्ञ नायक बनने का सौभाग्य पवन छाबड़ा परिवार को प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मंत्रोच्चार के साथ समाज के महिला पुरुषों द्वारा विश्व शांति महायज्ञ के समापन पर पूर्ण आहुति दी गई व विश्वशांति के लिए भगवान महावीर से प्रार्थना की गई। मंडल पर विराजमान कलश की बोलियां लगाई गई। समाजजन को सिद्ध कलश प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। महायज्ञ के बाद सिद्धचक्र मंडल विधान पर मंत्रोच्चार के बाद समाजजनों ने पुष्पक्षेपण कर पुण्यार्जन किया गया।
इस अवसर पर रवींद्र भुच, समीर सेठी, आशीष जैन, संदीप टोंग्या, नीलेश पाटोदी, रवींद्र अजमेरा, प्रणय टोंग्या, जयंत पाटोदी, पदम छाबड़ा आदि उपस्थित थे।
समाजजन द्वारा रविंद्र भैया व संगीतकार वैशाली जैन एंड पार्टी का स्वागत किया गया। मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों का भी स्वागत सत्कार किया गया। सिद्ध कलश पाने का सौभाग्य ऋषभ मोदी, गब्बर बाकलीवाल, अशोक पोरवाल, नरेंद्र पाटनी, ललिता सेठी व रोमिल पाटनी परिवार को प्राप्त हुआ।संचालन महेंद्र पाटोदी ने किया। आभार पवन छाबड़ा ने माना।
महायज्ञ संपन्न
हाटपीपलिया.भगवान पाश्र्वनाथ जिनालय में विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन हुआ। दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति की परंपरा के अनुपालन में प्रतिवर्ष नियमित रूप से इस महामंडल विधान का आयोजन होता रहा है। विजय भैया तथा सुरेश कुमार जैन के निर्देशन में इस अनुष्ठान की प्रक्रिया पूर्ण की गई। श्रीजी की शोभायात्रा भी निकाली गई।