24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Suicide: 10 वीं की छात्रा ने खुदकुशी कर दी जान, चुनरी के फंदे पर लटकी मिली

CG Suicide: आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस ने बताया कि तनीषा यादव ने आत्महत्या क्यों की है इसका कारण अभी नहीं पता चला है आगे की कार्रवाई जा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification

धमतरी

image

Love Sonkar

Nov 08, 2025

CG News: सामूहिक विवाह में नहीं ले पाए सात फेरे, मौत के फंदे पर झूले प्रेमी युगल

CG Suicide: अर्र्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शकरवारा निवासी छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तनिशा यादव (15) पिता हरीश भोयना स्कूल में कक्षा-10 वीं की छात्रा थी। गुरूवार को वह स्कूल गई थी। माता-पिता भी काम पर चले गए।

वह कितने समय वापस घर आई, यह पता नहीं चल पाया। शाम को जब उसका भाई घर पहुंचा तो देखा कि तनिशा म्यांर में चुनरी के फंदे में लटकी हुई थी। आवाज लगाने पर पड़ोसियों ने उसे उतारा। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस ने बताया कि तनीषा यादव ने आत्महत्या क्यों की है इसका कारण अभी नहीं पता चला है आगे की कार्रवाई जा रही है।