
एसीबी और ईओडब्ल्यू की रेड (Photo Patrika)
ACB EOW Raid: एसीबी ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) की टीम ने रत्नाबांधा रोड स्थित महालक्ष्मी ग्रीन कालोनी में रहने वाले केतन दोशी के घर छापा मारा।
सुबह लगभग १० बजे विभिन्न गाड़ियों में 10 सदस्यीय टीम रेड मारने पहुंची। टीम ने महिला अधिकारी भी शामिल थी। केतन दोशी रियल एस्टेट कारोबारी हैं। रेड मारते ही दस्तावेजों की जांच शुरू हुई। 4 घंटे तक जांच चली। इसके बाद टीम ने अपने साथ दो अलग-अलग पोटली में दस्तावेज जब्त कर निकल गई।
बताया जा रहा कि यह मामला डीएमएफ (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन) और आबकारी से जुड़ा है। एसीबी और ईओडब्ल्यू ने छत्तीसगढ़ के 20 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी है। धमतरी के अलावा रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, अंबिकापुर, जगदलपुर में भी छापेमारी की गई है
Updated on:
24 Nov 2025 12:38 pm
Published on:
24 Nov 2025 12:38 pm
