
Ajab Gajab: सनातन धर्म में गौसेवा को सबसे बड़ी सेवा का दर्जा दिया गया है। रविवार को शहर के सोरिद वार्ड में गौसेवा का प्रेरक मिसाल देखने को मिला। सोरिद निवासी बाबूलाल सिन्हा ने अपने घर के बछिया राधिका का जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया।
जन्मोत्सव के पूर्व कार्ड छपवाकर 300 लोगों को न्यौता दिया। सुबह वार्ड में ही सत्यनारायण की कथा कराई। घर के गेट को आकर्षक रूप से सजाया। पंडाल लगाकर स्टेज भी बनवाया। देर शाम बछिया के नाम से केक भी काटा गया। यही नहीं बर्थ-डे पार्टी की तर्ज पर प्रीतिभोज का भी आयोजन किया, जिसमें 300 से अधिक लोग शामिल हुए।
बाबूलाल सिन्हा ने बताया कि लगभग 3 साल पहले वार्ड में कुत्तों का झुंड एक गाय को काटने के लिए दौड़ा रहे थे। कुत्तों ने गाय को कई जगह काट लिया था। गाय को अपने घर में लाकर इलाज कराया। ठीक होने के बाद उसे घर में ही रखकर गौसेवा करने लगा। परिवार वालों ने इस गाय का नाम लक्ष्मी रखा।
3 माह पूर्व लक्ष्मी ने एक बछिया को जन्म दिया। बछिया को अपंगता का लक्षण था। 3 पैर नहीं चल रहे थे। डाक्टर से इलाज कराया। बछिया का ऑपरेशन हुआ। कुछ ही दिनों में बछिया राधिका पूरी तरह से ठीक हो गई। इस खुशी और गौसेवा को लेकर ही उन्हाेंने यह सारा आयोजन किया है।
बाबूलाल ने बताया कि उसके परिवार में कुल 4 सदस्य हैं। जबसे लक्ष्मी और राधिका आए तब से उनका परिवार 6 हो गया। दोनों को पूरा परिवार अपने परिवार की तरह की रखते हैं। इधर जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे नूतन कामरानी, रामकुमार सिन्हा, कृष्ण कुमार साहू, नंदकिशोर यादव ने कहा कि ऐसी सेवा अतुलनीय है। बाबूलाल ने गौसेवा की मिसाल पेश की है। गाय और बछिया को पूरा परिवार अपने कलेजा से लगाकर रखता है। यह सबसे बड़ी बात है।
Published on:
24 Mar 2025 02:47 pm

बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
