31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धमतरी के इस ढोंगी तांत्रिक ने पुलिस को बताया- प्रदेश के ये बड़े मंत्री आते हैं आशीर्वाद लेने

आदिवासी युवती का दैहिक शोषण करने समेत विभिन्न मामलों के आरोपी तांत्रिक प्रकाश मिश्रा को पुलिस ने रिमांड में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 25 Oct 2017, 7:01 PM IST

CG news

धमतरी. झाड़-फूंक के बहाने आदिवासी युवती का दैहिक शोषण करने समेत विभिन्न मामलों के आरोपी तांत्रिक प्रकाश मिश्रा को पुलिस ने रिमांड में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने कई रहस्योद्घाटन भी किया है। इसके बाद पुलिस ने उसकी संपत्ति को सीज करने की तैयारी शुरू कर दी है।

तंत्र-मंत्र के नाम पर भोले-भाले लोगों को ठगने वाले तांत्रिक प्रकाश मिश्रा (45) की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। सोमवार को दो अलग-अलग मामले में न्यायालय की अनुमति से जेल में निरूद्ध तांत्रिक को पुन: रिमांड पर पुलिस ने लिया है। कोतवाली टीआई संतोष जैन और एएसआई एनआर साहू की टीम ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। उल्लेखनीय है कि वह अपने तंत्र-मंत्र के जाल में भोले-भाले लोगों को फंसाकर लूटता था। इसी के चलते वनांचल क्षेत्र की एक युवती उसके झांसे में आकर अपनी अस्मत लुटा बैठी। पुलिस ने प्रार्थियां की रिपोर्ट पर उसके खिलाफ धारा 376,354 एसटी, एससी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

नेताओं से संपर्क
अपने तंत्र-मंत्र विद्या से राजनीति के शिखर पर पहुंचाने का दावा कर तांत्रिक ने धमतरी के अलावा आसपास के जिले के कुछ बड़े नेताओं से भी संपर्क बना लिया था। अब वे इसकी गिरफ्तारी के बाद कहीं अपना नाम न आ जाए, यह सोचकर उसे बचाने की जुगत में भी लग गए है।

ऑपरेशन से मौत
कुरूद ब्लाक के मंदरौद निवासी एक बुजुर्ग सुकालू राम निषाद को सीने में दर्द की शिकायत थी। झाड़ फूंक से ठीक नहीं हुआ, तो उसने खुद आपरेशन कर दिया। कुछ दिनों में उसकी मौत हो गई। पुत्र रमेश कुमार निषाद (32) की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। इसी तरह एक अन्य घटना में नगर पंचायत आमदी निवासी युवती कुसुम साहू को एनएमडीसी में कम्प्यूटर आपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

तांत्रिक के खाते में बड़ी रकम
पुलिस ने बताया कि तांत्रिक के शहर के कई बैंकों में खाते हैं, जिसमें बड़ी रकम है। इसके अलावा उसके स्वयं तथा करीबी रिश्तेदारों के नाम पर बेनामी संपत्ति भी है। पुलिस उसके इन्कम टैक्स की फाइल को भी खंगाल रही है।

ठगी का साम्राज्य
पुलिस ने बताया कि तांत्रिक प्रकाश मिश्रा काफी शातिर है। वह अपने शब्द जाल में भोले-भाले लोगों को फंसाकर उनसे रकम ऐंठ लेता था। यह गोरखधंधा पिछले कई सालों से चल रहा था, जिसके चलते उसने इस माध्यम से करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित कर लिया।

तांत्रिक प्रकाश मिश्रा से पुलिस ने घंटों पूछताछ की है। कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है। उनकी संपत्ति सीज करने पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

संतोष जैन, टीआई कोतवाली