17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपाइयों ने सरकार को कोसा, गांधी चौक में दिया धरना

गांधी मैदान में भाजपाईयों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर कुरूद विधायक व पार्टी प्रवक्ता अजय चन्द्राकर ने कहा कि आज का धरना-प्रदर्शन सांकेतिक हैं।

2 min read
Google source verification
बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपाइयों ने सरकार को कोसा, गांधी चौक में दिया धरना

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपाइयों ने सरकार को कोसा, गांधी चौक में दिया धरना

धमतरी. प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपाईयों ने धरना देकर भूपेश सरकार को जमकर कोसा। उनका कहन है कि चार सालों में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को गर्त में धकेल दिया हैं। अब तो कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस को ही पीटने लगी हैं।

मंगलवार को गांधी मैदान में भाजपाईयों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर कुरूद विधायक व पार्टी प्रवक्ता अजय चन्द्राकर ने कहा कि आज का धरना-प्रदर्शन सांकेतिक हैं। साथ ही भूपेश सरकार के लिए चेतावनी भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदत्तर हो गई है। कुरूद के भैंसमुंडी की घटना ने तो शर्मसार कर दिया। कांग्रेस के कार्यकर्ता तो अब पुलिस को ही पीट दिया। उनकी गाड़ी को क्षति पहुंचाई। एसपी को फोन कर खुद उसने यह घटना बताई, चूंकि आरोपी कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता है, इसलिए उन्हें संरक्षण मिलता रहा, जबकि भाजपाईयों पर बदले की राजनीति के तहत कार्रवाई होती रही। चाहे जमीन विवाद में भी मुकदमा दायर किया जा रहा है। राजद्रोह लगा रहे हैं। गांवों के साथ ही धमतरी का भी वही हाल है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में कुरूद विधानसभा क्षेत्र में ऐसा कोई गांव नहीं बचा है, जहां अवैध शराब नहीं बिक रहा हो। यह बेहद शर्म की बात ही है। रेत माफियाओं के चलते आज धमतरी की सड़कें बदहाल हो गई है। पुलिस और कांग्रेस का उन्हें संरक्षण मिला हुआ है। शराबबंदी के संबंध में उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार शराबबंदी कर ही नहीं सकती, क्योंकि यह राजस्व का तीसरे नंबर का सबसे बड़ा राजस्व है। आम जनता को धोखे में रखने के लिए कमेटी,उप समिति बनाकर अध्ययन करने की बात करती है। इस अवसर पर भाजपा नेता निरंजन साहू, रविकांत चन्द्राकर, अरविंदर मुंडी,चेतन हिन्दूजा,महेन्द्र पंडित,प्रकाश शर्मा, शिवप्रताप ठाकुर, भानु चन्द्राकर, नरेन्द्र रोहरा, बीथिका विश्वास, हेमलता शर्मा, ज्योति चन्द्राकर, रघुनंदन साहू, सुरेश अग्रवाल, ऋषभ देवांगन, विजय साहू, धनीराम सोनकर, देशांत जैन, त्रिलोकचंद जैन, कुलेश्वर चन्द्राकर आदि मौजूद रहे।

अपराध चरम सीमा पर
भाजपा के प्रदेश मंत्री रामू रोहरा, विधायक रंजना साहू, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने कहा कि भूपेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई हैं। जुआ, शराब, सट्टा, गांजा, हत्या, दुष्कर्म आदि की घटनाएं चरम सीमा में हैं, लेकिन भूपेश सरकार की कुंभकर्णी निंद्रा नहीं टूट रही।

नशा का बढ़ता कारोबार
भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार ने कहा कि जिले में अवैध रेत खनन का मामला हो या नशे का बढ़ता अवैध कारोबार हो, धमतरी पुलिस और जिला प्रशासन इसे रोकने फेलवर ही साबित हो रही है। धमतरी में किसी तरह की प्रशासनिक कसावट नहीं हैं। ऐसे में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने की ठान ली है।