
CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर के सुभाष नगर वार्ड में जीजा ने अपने साला पर धारदार हथियार से गले में हमला कर दिया। घायल अवस्था में साला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार साल्हेवार पारा निवासी कन्हैया बघेल का एक घर सुभाष नगर वार्ड में भी है। वह वर्तमान में अपने घर सुभाषनगर में रहता है।
प्रार्थी कन्हैया बघेल (30) पिता स्व सुरेश बघेल ने बताया कि उसकी बहन दुलारी का विवाह कुरुद निवासी गोलू सतनामी पिता सुरेश सतनामी के साथ हुआ है। विगत 5-6 वर्षों से बहन दुलारी एवं जीजा गोलू सतनामी उसके घर सुभाषनगर में रह रहे हैं। 2 अप्रैल की रात करीब 9 बजे जीजा गोलू सतनामी ने अपने छोटे बच्चे को सिर में मार दिया, जिससे वह रोने लगा। कन्हैया बघेल ने अपने जीजा गोलू सतनामी को बच्चे को मारने से मना किया।
इस पर गोलू सतनामी ने कहा कि यह मेरा घर है यहां से जाओ तुम लोग। कन्हैया बघेल ने इसका उत्तर दिया तो गोलू सतनामी ने धारदार हथियार से उसके गले में वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। शेखर बघेल ने घायल कन्हैया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली पुलिस ने कन्हैया बघेल की रिपोर्ट पर गोलू सतनामी के खिलाफ धारा 109 (1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
Updated on:
04 Apr 2025 02:57 pm
Published on:
04 Apr 2025 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
