9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Accident: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक चालक को मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर

CG Accident: धमतरी चौक पर रविवार शाम 4.20 बजे तेज रफ्तार हाइवा ने मोटरसाइकिल चालक को चपेट में ले लिया। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Accident: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक चालक को मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर

CG Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी चौक पर रविवार शाम 4.20 बजे तेज रफ्तार हाइवा ने मोटरसाइकिल चालक को चपेट में ले लिया। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यापारियों एवं राहगीरों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें: CG Accident: जगदलपुर-बीजापुर NH पर बड़ा हादसा, JCB की टक्कर से 15 यात्री घायल, मचा हड़कंप…

CG Accident: प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

जामुल भिलाई निवासी नितेश कुमार कौशल पिता कृष्ण कुमार (31) मोटर साइकिल सीजी 07 बीवी 6918 से धमतरी मार्ग से दुर्ग की ओर जा रहा था। दुर्ग की ओर से आ रहे हाइवा सीजी 08 एजे 6008 के चालक ने मोटर साइकिल चालक को चपेट में ले लिया। मोटर साइकिल चालक हाइवा के अंदर घुस गया। घटना में उसका पैर जख्मी हो गया।

वहीं पीछे का टायर सीने में चढ़ गया। युवक की हालत काफी गंभीर है। गुंडरदेही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है। घटना के बाद यातायात विभाग, पुलिस विभाग की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगा है। व्यस्ततम मार्गों पर हाइवे एवं ट्रक चालक मनमानी तरीके से गाड़ी दौड़ा रहे हैं। मुख्य मार्ग पर गाड़ी पार्क करने से भी लगातार दुर्घटना हो रही है।

बड़ी खबरें

View All

धमतरी

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग