30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhamtari News: धमतरी में तेंदुए ने ली अधेड़ की जान, हाथ-पैर थे गायब, इलाके में फैली दहशत

Dhamtari News:जंगल से लगे गांवों में अलर्ट जारी किया है। इधर धमतरी से लगे ग्राम कोटाभर्री में भी तेंदुए ने गाय के बछड़े को शिकार बनाया है।

2 min read
Google source verification

धमतरी

image

Love Sonkar

May 29, 2026

Dhamtari News

धमतरी में तेंदुए ने ली अधेड़ की जान ( Photo Patrika)

Dhamtari News: धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र बेलरगांव में तेंदुए के हमले से एक और दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। दुधावा जलाशय के पास स्थित कोरमुड़ गांव के 55 वर्षीय चौथराम मंडावी मंगलवार शाम से लापता थे, जिनका क्षत-विक्षत शव आज पहाड़ी पर मिला।

Dhamtari News: तेंदुए ने जानलेवा हमला किया

शव की हालत और घसीटे जाने के निशानों से साफ है कि उन पर तेंदुए ने जानलेवा हमला किया। मृतक का एक पैर व हाथ भी गायब था। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। वह विभाग ने जंगल से लगे गांवों में अलर्ट जारी किया है। इधर धमतरी से लगे ग्राम कोटाभर्री में भी तेंदुए ने गाय के बछड़े को शिकार बनाया है।

लापता था ग्रामीण

परिजनों ने बताया कि मंगलवार के दिन चैतूराम शौच के लिए घर से निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद गुरुवार की सुबह दुधावा जलाशय किनारे उनका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

जांच में घटनास्थल पर घसीटने के निशान मिलने की बात सामने आई है, जिससे तेंदुए की मौजूदगी और हमले की आशंका और मजबूत हो गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों में दहशत इतनी है कि लोग शाम ढलते ही घरों में दुबकने लगे हैं।

डीएफओ की अपील

धमतरी वन मंडल के डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव ने बताया कि मामला बिड़गुड़ी वन परिक्षेत्र के कोड़मुड़ गांव का है और घटना दो-तीन दिन पुरानी प्रतीत हो रही है. वन विभाग की टीम ने मौके से सैंपल कलेक्ट किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत वन्य प्राणी के हमले से हुई है या किसी अन्य कारण से डीएफओ ने बताया कि मौके पर मिले साक्ष्यों और घसीटने के निशानों के आधार पर तेंदुए की संभावना अधिक लग रही है। उन्होंने कहा कि धमतरी और गरियाबंद जिले के जंगलों में तेंदुओं की संख्या काफी अधिक है और गर्मी के दिनों में भोजन व पानी की तलाश में वन्य प्राणी गांवों की ओर पहुंच जाते हैं।

2 साल पहले बच्ची को घर से उठा ले गया था तेंदुआ

2 साल पहले भी इसी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई थी, जब आंगन में खेल रही तीन साल की मासूम बच्ची को तेंदुआ उठा ले गया था. अब एक बार फिर अधेड़ ग्रामीण की संदिग्ध मौत ने पूरे वनांचल क्षेत्र में डर और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है.