
CG Accident: कुरूद-मेघा मार्ग में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कुरूद के भाजपा कार्यकर्ता की जान चली गई। तेज रफ्तार हाइवा ने कार को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया।
शांति नगर कारगिल चौक निवासी भारत भूषण राजपूत (48 वर्ष) गुरुवार रात अपने कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान ज्योति राईस मिल मोड़ के समीप सूर्य नमस्कार चौक की तरफ से आ रही हाइवा ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना में कार चला रहे भारत भूषण राजपूत स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गया। आस-पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
लेकिन सिर और हाथ-पैर में आई गंभीर चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हाइवा चालक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 106(1) और 18 एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
Published on:
13 Feb 2026 10:15 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
