14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोबरा बटालियन हादसा! जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक, हरसंभव सहयोग देने की घोषणा

Dharmatri Jawan Accident: धमतरी में सड़क दुर्घटना में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने गहरा शोक व्यक्त किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Dharmatri Jawan Accident (photo source- Patrika)

Dharmatri Jawan Accident (photo source- Patrika)

Dharmatri Jawan Accident: मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने धमतरी में हुए सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सेवा में समर्पित वीर जवानों का इस तरह असमय चले जाना अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है।

हरसंभव प्रदान की जाएगी सहायता

मुख्यमंत्री ने दिवंगत जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति बनाए रखने में कोबरा बटालियन की भूमिका हमेशा अहम रही है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायल जवान को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Dharmatri Jawan Accident: ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगदलपुर 201 बटालियन के जवानों को लेकर आ रही एक डिजायर कार खपरी बाईपास के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। हादसे के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भिड़ंत की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।