जिले के बोर्ड छात्रों को प्रावीण्य सूची में स्थान दिलाने मिशन अव्वल अभियान चलाया जा रहा है। तैयारी के लिए प्रत्येक माह 25-25 अंक का आंकलन टेस्ट भी लिया गया। सालभर लिए गए आंकलन टेस्ट से मिले रिपोर्ट के अनुसार जिले में बी और सी ग्रेड वाले बच्चों की संख्या अधिक है। ज्यादातर बच्चों को सामाजिक विज्ञान, गणित, फिजिक्स और कैमेस्ट्री के प्रश्नों को हल करने में दिक्कत आ रही है। ऐसे बच्चों को चिन्हांकित कर 6 फरवरी से विशेष कोचिंग दिलाना था, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है।