आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि 7 साल पहले क्वार नवरात्र में वह घर मे अकेले था।पत्नी,बेटी पड़ोस घर मे थे। रात 10-11 बजे सौतेला बेटा नंदू सोनी घर पहुचा। भोजन की बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। इस दौरान राममिलन ने अपने बेटे का गला पकड़कर दीवार पर ठोक दिया और उसकी मौत हो गई। सुबह 4 बजे लाश को अकेले घसीटते हुए घर से कार्टून(पुट्ठा) गोदाम में ले गया।