6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर निगम बजट 2018 : पुरानी योजनाएं नए तड़के के साथ परोस दी गई जनता के सामने

नगर निगम का वर्ष 2018-19 का वार्षिक बजट विपक्षी पार्षदोंं के भारी विरोध और शोर शराबे के बीच महापौर अर्चना चौबे ने पेश किया।
4 min read
Google source verification

धमतरी

image

Deepak Sahu

Apr 12, 2018

nagar nigam

धमतरी. नगर निगम का वर्ष 2018-19 का वार्षिक बजट विपक्षी पार्षदोंं के भारी विरोध और शोर शराबे के बीच महापौर अर्चना चौबे ने पेश किया। सत्ता पक्ष के बहुमत के आधार पर यह बजट पौन घंटे में ही पास कर दिया गया। उधर विपक्षी पार्षदों ने निगम प्रशासन समेत महापौर पर विकास कार्योंं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए करीब आधा घंटा तक जमकर हंगामा किया।

नगर निगम की बहुप्रतीक्षित बजट बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे निगम के सभाकक्ष में हुई। नेता प्रतिपक्ष अनुराग मसीह, स्वतंत्र पार्षद दीपक लोंढे, दीपक ठाकुर, राजेश पांडे समेत अन्य कांगेे्रसी पार्षद वर्ष 2018-19 के वार्षिक बजट में शामिल की गई योजनाओं पर चर्चा करने के लिए अड़े रहे। जबकि महापौर ने बजट पढ़ना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर निगम सभाकक्ष में सत्तापक्ष और विपक्ष के पार्षदों के बीच जमकर हंगामा हुआ। स्वतंत्र और विपक्षी पार्षदों ने सभापति नील पटेल पर चर्चा कराने के लिए काफी दबाव बनाया। अंतत: 20 मिनट के हो-हंगामे के बाद स्वतंत्र और विपक्षी पार्षदों ने बजट का बहिष्कार कर दिया।

ये है खास

संपत्तिकर

पुराने वर्ष के लिए 255 लाख रूपए आय अनुमानित था। जिसके विरूद्ध 178.50 लाख रूपए पुनरीक्षित अनुमान आय की गई है।इस वर्ष के लिए 264 लाख रूपए आय का अनुमान किया गया है।

यात्रीकर क्षतिपूर्ति

पुराने वर्ष के लिए 29.89 लाख रूपए आय अनुमानित था। जिसके विरूद्ध शासन से 29.87 लाख रूपए आय प्राप्त हुई। वर्ष 2018-19 के लिए राशि 29.87 लाख रूपए आय का अनुमान किया गया है।

समेकित कर

बीते वर्ष के लिए 180 लाख रूपए अनुमानित था। जिसके विरूद्ध 78 लाख रूपए पुनरीक्षित अनुमान किया गया है। वर्ष2018-19 के लिए 167 लाख रूपए आय का अनुमान किया गया है।

वर्ष2017 में प्रदर्शन कर, विज्ञापन, शिक्षा उपकर, निर्यात कर, बाजार फीस और सायकल स्टैंड के लिए 59.10 लाख रूपए आय का अनुमान किया गया था। इसके विरूद्ध 49.61 लाख रूपए पुनरीक्षित आय का अनुमान किया गया है। जबकि इस वर्ष के लिए 81 लाख रूपए आय का अनुमान किया गया है।

चुंगी क्षतिपूर्ति

बीते वर्ष के लिए 265 लाख रूपए आय अनुमानित था। जिसके विरूद्ध 269.82 लाख रूपए पुनरीक्षित आय का अनुमान किया गया है। जबकि इस वर्ष के लिए 285 लाख रूपए आय का अनुमान किया गया है।

अनुदान एवं अंशदान

वर्ष 2017-18 मेंं 24810 लाख रूपए आय का आंकलन किया गया था। जिस पर 2585.50 लाख रूपए पुनरीक्षित आय का अनुमान किया गया है। वर्ष 2018 -19 के लिए 28115 लाख रूपए आय का अनुमान किया गया है। शासन से अनुदान प्राप्ति पूंजीगत निर्माण कार्य को शामिल किया गया

जलकर से प्राप्तियां

बीते वर्ष मेंं 313.44 लाख रूपए आय का आंकलन किया गया था। जिस पर 175.2 लाख रूपए पुनरीक्षित आय का अनुमान किया गया है। जबकि वर्ष 2018 -19 के लिए 317 लाख रूपए आय का अनुमान किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में निगम द्वारा जल कनेक्शनों में मीटर लगाकर जल शुल्क लेने का प्रावधान किया गया है। उल्लेखनीय है कि जलकर के रूप में निगम का करीब 4 करोड़ रुपए अब भी जनता की जेब में पड़ा हुआ है।

व्यय

बीते वर्ष के लिए राशि 29172.73 लाख रूपए प्रावधानित किया गया था। जिसके विरूद्ध पुनरीक्षित अनुमान आय 3930.92 लाख रूपए है। इस जबकि वर्ष के लिए 33756. 10 लाख रूपए आय का प्रावधान किया गया है।

विरोध के बीच बजट हो गया पास

नगर निगम का वर्ष 2018-19 का वार्षिक बजट विपक्षी पार्षदोंं के भारी विरोध और शोर शराबे के बीच महापौर अर्चना चौबे ने पेश किया। सत्ता पक्ष के बहुमत के आधार पर यह बजट पौने घंटें में ही पास कर दिया गया। उधर विपक्षी पार्षदों ने निगम प्रशासन समेत महापौर पर विकास कार्योंं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए करीब आधा घंटा तक जमकर हंगामा किया।

विकास कार्यों की अनदेखी

स्वतंत्र पार्षद दीपक लोंढ़े, दीपक सोनकर, शिवओम बैगा नाग, रानी मीनपाल, राजेश ठाकुर के अलावा नेता प्रतिपक्ष अनुराग मसीह, दुष्यंत घोरपड़े, योगेश लाल ने महपौर अर्चना चौबे पर विकास कार्योंं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए बजट की कापी को फाडक़र निगम सभाकक्ष में फेंक दिया, इससे कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया था।

बैठक मेंं पार्षद अशोक सिन्हा ने शहर में किसी भी कार्य के लिए जगह का चयन करने से पहले इसे सामान्य सभा या एमआईसी की बैठक में रखने की बात कही, जिस पर सत्तपक्ष के सभी पार्षदों ने अपनी सहमति जताई।

निकाली शवयात्रा

शहर की बहुप्रतिक्षि गोकुलनगर, आडिटोरियम, खेल मैदान, हाईटेक बस स्टैंड समेत अन्य योजनाओं को मूर्तरूप से नहीं देने से नाराज स्वतंत्र और विपक्षी पार्षदों ने नेता प्रक्षिपक्ष अनुराग मसीह के नेतृत्व में सुबह 10.30 बजे ब्राह्मणपारा से विकास की शवयात्रा निकाली। यह यात्रा शहर के सदर बाजार, कचहरी चौक होते हुए निगम कार्यालय पहुंची। यहां पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने प्रतिकात्मक स्वरूप बनाए गए विकास के पुतले को छिन लिया, पार्षदों ने कार्यालय परिसर मेंं धरना प्रदर्शन किया।

पुरानी योजनाएं फिर बजट में

सिटी मॉल निर्माण- 10 करोड़

राज्य प्रवर्तित मद से कराए जाने वाले विकास कार्य

सार्वजनिक प्रसाधन योजना- 50 लाख

केन्द्रीय योजना मद से कराए जाने वाले विकास

मिशन क्लीन सिटी के तहत एसएलआरएम सेंटर निर्माण- 3 करोड़