करीब आधे घंटे तक कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झुमा-झटकी होती रही। इसके बाद वे सडक़ में बैठकर नारेबाजी करने लगे। रास्ते से उन्हें हटाने की पुलिस ने काफी कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों के टस के मस नहीं होने से अंतत: पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पीसीसी कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, पूर्व विधायक लेखराम साहू,हरषद मेहता, जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद साहू, हरमिंदर छाबड़ा, भारत नाहर, डा. मुकेश कोसरे, तपन चन्द्राकर, देवव्रत साहू, अशरफ रोकडिय़ा, टिकेश साहू, सोमनाथ साहू, सिद्धार्थ साहू, डुमेश साहू, नजीर अहमद सिद्दीकी, सेवकराम तारक, आशुतोष शर्मा, कृष्ण कुमार मरकाम आदि डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में सभी को तीन अलग-अलग बसों से धमतरी वन रेस्ट हाउस लाया गया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।