किसानों ने बताया कि गांव में ट्यूबवेल, डबरी, विद्युत पोल, तार व अन्य पानी का स्त्रोत वाली जमीन को अधिग्रहित कर लेने से किसानों के समक्ष चिंता बढ़ गई हैं, क्योंकि पालवाड़ी को छोड़कर आसपास के गांव बेधवापथरा, सारंगपुरी, खैरभर्री, कोटरवाही आदि गांवों के प्रभावित किसानों को मुआवजा बांट दिया गया है, सिर्फ उनके साथ ही क्यों भेदभाव किया जा रहा है। उनकी बातों को गंभीरता से सुनने के बाद अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कलेक्ट्रेट पहुंचने वालों में उर्मिला बाई, तीजूराम, फगनी बाई, माधव राम, अगरो बाई आदि शामिल थे।