रायपुर स्मार्ट सिटी कंपनी का सबसे अधिक फंड बूढ़ातालाब में खर्च करने का प्लान बनाया गया। क्योंकि सौंदर्यीकरण का कैसा भी काम हो जाने पर कुछ ही महीनों में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के हवाले करना है। इसलिए करोड़ों रुपए के अलग-अलग स्टीमेट पर मुहर लगी। बूढ़ातालाब में सप्रे शाला की तरफ गार्डन, तालाब के बीचों बीच फ्लोटिंग डक, लाइटिंग जैसे काम 29 करोड़ में और पाथ-वे का निर्माण 12 करोड़ के करीब कराया गया। वह अब टूट रहा है। ये सभी काम स्मार्ट सिटी कंपनी में सबसे बड़े तकनीकी पद पर कार्यपालन और अधीक्षण अभियंता राकेश गुप्ता (सिविल मैनेजर) और राजेश राठौर (डिप्टी सिविल मैनेजर) की देखरेख में हुए हैं। इनमें से सिविल मैनेजर राकेश गुप्ता 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए हैं।