CG Political News : आगामी विधानसभा चुनाव के चलते बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। बताया जाता है कि बैठक में छह अलग-अलग विषयों पर चर्चा हुई। इसमें चुनाव में उम्मीदवारों की जीत-हार, पार्टी के सर्वे, किसानों के मुद्दे जैसे अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। (political news) बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम ने कहा, बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्री रविंद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर मौजूद रहे। (political news) बताया जाता है कि सीएम हाउस में बैठक की खबर सुनकर कुछ निगम-मंडल के अध्यक्ष भी पहुंचे थे।