वार्डवासी गोलू पटेल, बबलू खान, सुनील लहरे ने बताया कि ढीमर पारा क्षेत्र में सालभर पानी की समस्या रहती हैं। वार्डवासी यहां एक सब्जी बाड़ी में जाकर पानी लाते हैं। सालभर पहले यहां बोर खनन तो कर दिया गया, लेकिन अब तक काली मंदिर लाइन, राशन दुकान लाइन तथा जयस्तंभ लाइन में पेयजल सप्लाई के लिए ओपन पाइप लाइन नहीं बिछाया गया। इससे महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।