30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी की मौत देख मानसिक संतुलन खो बैठा पति, सदमे में आकर किया सुसाइड अटेम्प्ट

Husband Attempted Suicide: कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसपारा में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाने पर पति ने भी आत्महत्या का प्रयास किया, जिसे समय रहते बचा लिया गया।

2 min read
Google source verification
Husband Attempted Suicide

पति ने किया सुसाइड अटेम्प्ट (photo source- Patrika)

Husband Attempted Suicide: धमतरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसपारा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक नवविवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत की खबर सुनते ही उसका पति मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गया और उसने भी आत्महत्या का प्रयास कर लिया। हालांकि समय रहते परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया। फिलहाल उसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

Husband Attempted Suicide: घर में फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बांसपारा निवासी पुरुषोत्तम यादव की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले ग्राम पाहंदा निवासी दुर्गा यादव (21) से हुई थी। शनिवार सुबह परिवार के लोगों ने दुर्गा को घर में फंदे पर लटकता देखा। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पत्नी की मौत से टूट गया पति, खुद भी देने लगा जान

पत्नी की मौत की खबर सुनते ही पति पुरुषोत्तम यादव गहरे सदमे में चला गया। बताया जा रहा है कि मानसिक रूप से विचलित होकर उसने भी उसी फंदे से आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद परिजनों और आसपास के लोगों ने समय रहते उसे बचा लिया और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

पेट दर्द से परेशान थी महिला

मामले में सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि मृतका लंबे समय से पेट दर्द की समस्या से परेशान थी। शनिवार को उसका उपचार कराने की तैयारी भी की जा रही थी, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद घटना हो गई। हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Husband Attempted Suicide: मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुआ पंचनामा और पोस्टमार्टम

चूंकि मृतका नवविवाहिता थी, इसलिए मामले को संवेदनशील मानते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में शोक और चर्चा का माहौल

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। शादी के महज डेढ़ साल बाद इस तरह एक परिवार का टूट जाना लोगों को भावुक कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक हुई इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। वहीं पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।