23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नर्सरी में खुदाई के दौरान निकला नर कंकाल, इलाके में फैली सनसनी, महिला का शव होने की आशंका

Crime News: प्रतिबंधित क्षेत्र में चल रहे इस काले खेल ने न केवल कानून की धज्जियां उड़ाई हैं, बल्कि अब मानवीय अवशेषों के मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है...

2 min read
Google source verification
CG News, dhamtari news

नर्सरी में खुदाई के दौरान निकला नर कंकाल ( Photo - Patrika )

Crime News: धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम परखंदा में रविवार की शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेत माफियाओं द्वारा अवैध रूप से खोदी गई नर्सरी की जमीन से एक नर कंकाल बाहर निकल आया। प्रतिबंधित क्षेत्र में चल रहे इस काले खेल ने न केवल कानून की धज्जियां उड़ाई हैं, बल्कि अब मानवीय अवशेषों के मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। माफिया नर्सरी जैसे प्रतिबंधित क्षेत्रों में भी अवैध उत्खनन से बाज नहीं आ रहे।

Crime News: रेत माफिया और पंचायत की जुगलबंदी पर उठे सवाल

ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि यह क्षेत्र नर्सरी होने के कारण पूर्णत: प्रतिबंधित है, लेकिन रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पेड़ों को जड़ से उखाडकऱ अवैध उत्खनन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पर भी माफियाओं को मूक सहमति देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गांव में माफियाओं का इतना खौफ और नियंत्रण है कि अब वहां सुरक्षित स्थान भी नहीं बचे हैं।

कुत्तों के नोचने पर हुआ खुलासा

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम जब कुछ ग्रामीण नर्सरी की ओर टहलने निकले थे, तब उनकी नजर आवारा कुत्तों पर पड़ी जो जमीन से निकले किसी मांस के लोथड़े को नोच रहे थे। करीब जाकर देखने पर ग्रामीणों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वहां एक नर कंकाल पड़ा था, जिसका सिर धड़ से अलग हो चुका था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कोटवार ठाकुर राम को द, जिसके बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

महिला का शव होने की आशंका

मौके पर मौजूद डॉ चम्पेश्वर सोनकर, रमेश सोनकर और अजय साहू सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कंकाल की स्थिति देखकर यह काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। अवशेषों के साथ कपड़े और लंबे बाल भी मिले हैं, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह किसी महिला का शव हो सकता है। रेत उत्खनन की वजह से यह गहराई से ऊपर आ गया और कुत्तों ने उसे बाहर खींच लिया।

कुरुद पुलिस ने किया पंचनामा

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुरुद टीआई चंद्रकांत साहू ने बताया कि कोटवार के माध्यम से कंकाल मिलने की सूचना मिली है। प्राथमिक जांच में यह पुराना मामला लग रहा है। पुलिस टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है। पंचनामा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद कंकाल को विधिवत दफन किया जाएगा और इस मामले की जांच की जाएगी।