22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुल्हन के भाई को चाकू से गोदकर मार डाला, चौथिया में डांस के दौरान हुआ विवाद बदला खून खराबे में

Dhamtari Murder: शादी वाले घर मामूली बात दुल्हल के भाई को चाकू से गोदकर मार डाला। वारदात का वीडियो भी सामने आया है। मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है..

less than 1 minute read
Google source verification
murder news dhamtari

दुल्हन के भाई को चाकू से गोदकर मार डाला ( Photo - Patrika )

Dhamtari Murder: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मामूली बात पर भड़के कुछ युवकों ने दुल्हन के भाई को चाकू से गोदकर मार डाला। इस वारदात का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 2 नाबालिग भी शामिल है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मामला मगरलोड़ थाना क्षेत्र का है।

Dhamtari Murder: डांस के दौरान विवाद बदला खूनी खराबे में

जानकारी के अनुसार ग्राम भोथीडीह के रहने वाले पंचूराम निषाद के घर शादी थी। बारात के बाद 21 फरवरी की देर शाम लकड़ी पक्ष चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने आए। करीब 8 बजे बाजार चौक के पास लकड़ी पक्ष वालों के स्वागत में नाच-गाना चल रहा था। इस दौरान दुल्हन के भाई मृतक चंदन निषाद और उसके दोस्तों के साथ बैंड बाजा वालों के साथ विवाद हो गया।

7 युवकों ने ताबड़तोड़़ चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट

वहीं देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि 7 युवकों ने चंदन और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। वहीं कुछ ने चंदन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और चाकू से हमला उसे लहूलुहान कर दिया। मौके पर कुछ लोगों ने बीच बचाव कर चंदन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। मरगलोड थाना पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।