
पंजीयन कराने के लिए युवाओं की भीड़
Chhattisgarh News: धमतरी। प्रदेश में 10 वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के साथ ही कॉलेज परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया जा चुका हैं। जिसके बाद अब जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार पंजीयन कराने के लिए शिक्षित युवाओं की भारी भीड़ उमड़ रही हैं, लेकिन स्टाफ की कमी और एक ही काउंटर में पंजीयन होने से युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अव्यवस्था को लेकर उनमें रोष पनपने लगा है।
उल्लेखनीय है कि शासकीय और निजी सेक्टर मेंं जॉब के लिए एप्लाई करने पर आवश्यक दस्तावेजोंं के अलावा रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र को अनिवार्य कर दिया हैं। वर्तमान में परीक्षा परिणाम जारी किया जा चुका हैं। यही वजह हैं कि शिक्षित युवा पढ़ाई (cg news) पूरी होने के बाद अब रोजगार पंजीयन कराने के लिए आगे आ रहे हैं।
यह है पूरा मामला
सोमवार पत्रिका टीम ने कंपोजिट बिल्डिंग स्थित रोजगार दफ्तर का मुआयना किया। देखा गया कि यहां शिक्षित बेरोजगार पंजीयन कराने के लिए कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। युवा राकेश साहू, यतीन्द्र पटेल, रेखराज साहू, पवन सोनी ने बताया कि रोजगार पंजीयन कराने के लिए वे पिछले एक सप्ताह से दफ्तर का चक्कर काट रहे हैं। ज्यादा भीड़-भाड़ होने के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ हैं।
वहीं दूसरी ओर कई युवाओं का दस्तावेज अपडेट नहीं हुआ हैं जिसके चलते उनका पंजीयन नहीं हो रहा हैं। उन्होंने बताया कि पंजीयन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया हैं, लेकिन पंजीयन नंबर के लिए उन्हें दफ्तर में लाइन लगाना पड़ रहा है। वर्तमान (dhamtari news) में यहां स्टाफ की कमी है। यही वजह है कि भीड़ ज्यादा होने से एक दिन में करीब 150 लोगों को ही पंजीयन नंबर जारी किया जा रहा हैं। जबकि 200 से अधिक लोग पंजीयन करा रहे हैं। इससे उनकी परेशानी और बढ़ गई हैं।
रोजगार पंजीयन एक नजर में
सूत्रों की मानें तो जिला रोजगार कार्यालय में करीब 63,000 शिक्षित बेरोजगारों ने पंजीयन कराया हैं। 27 हजार 486 महिला, 34 हजार 534 पुरूष, 372 विकलांग, 1001 भूतपूर्व सैनिक, 451 अल्पसंख्यक ने पंजीयन कराया हैं। इसमें 5073 एससी वर्ग, 13760 एसटी वर्ग और सर्वाधिक ओबीसी वर्ग के 34 हजार 382 युवा शामिल हैं।
------ वरसन -----
वहीं रोजगार पंजीयन कराने के लिए अब युवाओं में जागरूकता आई हैं। अब वे स्वयं ही पंजीयन कराने के लिए आगे आ रहे हैं। समय-समय पर प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाता है।
- पुष्पा चौधरी, जिला रोजगार अधिकारी
Updated on:
26 Jun 2023, 7:21 PM IST
Published on:
26 Jun 2023, 7:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.