23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Kisan Yojana: किसान समृद्धि योजना की सब्सिडी का डेढ़ साल से कर रहे इंतजार, सामने आई ये बड़ी वजह

Janjgir Champa News: किसान समृद्धि योजना के तहत किसानों को बोर खनन और पंप विस्थापन के लिए विभाग की ओर से सब्सिडी प्रदान की जाती है। फंड आने पर किसानों को सब्सिडी नियमानुसार जारी होती है। फंड आते ही सभी किसानों को सब्सिडी जारी की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 26 Jun 2023, 6:56 PM IST

Farmers have been waiting for years for the subsidy of Samriddhi Yojana

किसान समृद्धि योजना की सब्सिडी का डेढ़ साल से कर रहे इंतजार

Chhattisgarh News: जांजगीर-चांपा। किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किसान समृद्धि योजना के तहत नलकूप खनन और पंप विस्थापन के लिए मदद के रुप में सब्सिडी राशि दी जाती है। किसान शुरु में स्वयं खर्च कर बोर खनन और पंप विस्थापन कराते हैं। बाद में किसानों को सब्सिडी के रुप में तय राशि प्रदान की जाती है।

किसानों को नियमानुसार इसके लिए दस्तावेजों और फोटोग्राफ्स के साथ कृषि विभाग में आवेदन जमा करना होता है। वेरिफिकेशन के बाद किसानों को सब्सिडी मिलती है। कृषि विभाग की माने तो अब तक योजना के तहत करीब ओबीसी और सामान्य वर्ग के 42 किसानों के (cg news) द्वारा सब्सिडी के लिए आवेदन किया गया है जिन्हें सब्सिडी का वितरण करना शेष है।

यह भी पढ़े: प्रदेश के इन शहरों में फिर होगी पेट्रोल-डीजल की किल्लत, इस तारीख तक बंद रहेगी सप्लाई

41 हजार रुपए तक मिलती है सब्सिडी

योजना के तहत किसानों को अलग-अलग कैटगिरी के तहत सब्सिडी मिलती है। इनमें एससी और एसटी वर्ग के किसानों को 41 हजार रुपए, ओबीसी वर्ग के किसानों को 35 हजार रुपए और सामान्य वर्ग के किसानों को 25 हजार रुपए तक अधिकतम सब्सिडी मिलती है। यानी किसानों को लगभग 45 से 50 फीसदी तक सब्सिडी मिल जाती है। क्योंकि बोर खनन और पंप विस्थापन में करीब 75 से 80 हजार रुपए तक खर्च हो जाते हैं। ऐसे में आधी राशि सब्सिडी के रुप में मिलने से किसानों को राहत मिल जाती है।

यह भी पढ़े: पिता को सामान लेने बाहर भेजा, फिर लड़की झूल गई फांसी के फंदे पर, इस हालत में मिली लाश

बताया जा रहा है कि एससी और एसटी वर्ग के किसानों को तो सब्सिडी की राशि मिल रही है लेकिन ओबीसी और सामान्य वर्ग के लिए सब्सिडी फंड के अभाव में नहीं मिल पा रही है। सब्सिडी के लिए किसानों को विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। किसान समृद्धि योजना के तहत नलकूप खनन और बोर पंप लगाने वाले किसानों को योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी का इंतजार (PM Kisan Yojana) करना पड़ रहा है। लगभग डेढ़ साल से किसानों को सब्सिडी का इंतजार है। कृषि विभाग की माने तो फंड की समस्या के चलते सब्सिडी वितरण में देरी हो रही है।

किसान समृद्धि योजना के तहत किसानों को बोर खनन और पंप विस्थापन के लिए विभाग की ओर से सब्सिडी प्रदान की जाती है। फंड आने पर किसानों को सब्सिडी नियमानुसार जारी होती है। फंड आते ही सभी किसानों को सब्सिडी जारी की जाएगी।

- एमडी मानकर, डीडीए कृषि जांजगीर-चांपा

यह भी पढ़े: महिला और लड़की के मुंह में टेप बांधकर बनाया बंधक, फिर बारी-बारी किया ये काम, वारदात से इलाके में सनसनी

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग