
डेंगू के बढ़ते मरीज और अब तक सीवीसी मशीन खराब, कलक्टर ने लगाई फटकार
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार एक के बाद एक डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। अब तक हास्पिटल के लैब से ३७ लोगों का ब्लड जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें से 6 लोगों का डेंगू पॉजिटिव आया है। इसके बावजूद भी अब तक खराब पड़ी सीवीसी मशीन को दुरूस्त नहीं किया गया, जिसे लेकर कलक्टर ने अपनी नाराजगी जताई।
उल्लेखनीय है कि भिलाई में डेंगू का कहर अभी भी जारी है। अब तक करीब 31 लोगों की जानें जा चुके हैं, इसलिए डेंगू के मरीज अब इलाज के लिए धमतरी पहुंच रहे हैं। संक्रमित बीमारी होने के चलते इसका वायरस तेज से फैल रहा है। धमतरी जिले में भी 8 डेंगू के मरीजोंं की पहचान की गई है, जिसमें से अधिकांश मरीज निजी हास्पिटलों में अपना इलाज करा रहे हैं। इस मामले को लेकर पत्रिका खबरें प्रकाशित किया, जिसके बाद कलक्टर ने ई-हास्पिटल का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने हास्पिटल प्रबंधक डॉ राकेश थापा और सिविल सर्जन डॉ पीसी ठाकुर से डेंगू के इलाज की सुविधा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हास्पिटल के लैब से 37 लोगों का ब्लड जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें से ६ लोगों का डेंगू पॉजिटिव आया है। इसी तरह रत्नाबांधा के हिमांचल (13) भी डेंगू की चपेट में है, जो डीसीएच में अपना इलाज करा रहा है। जानकारी लेने के बाद उन्होंने मरीजोंं से इलाज की सुविधा के बारे मेंं पूछताछ की। मौके पर सीएमओ डा. डीके तुर्रे, डीपीएम, डॉ एमएस मूर्ति, डॉ एआर ठाकुर समेत स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ उपस्थित थे।
ई-हास्पिटल में डेंगू के मरीजों के लिए अलग से 10 बिस्तर आरक्षित रखने, खराब हो चुकी सीवीसी मशीन को दुरूस्त करने समेत अलग से डेंगू के इलाज के लिए यूनिट तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि इलाज में लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
25 Aug 2018 04:45 pm
