2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dhamtari Rain Tragedy: एनीकट में बहकर मछुआरे की मौत, 9 साल का मासूम 5 दिन से लापता

Dhamtari Fisherman Death: धमतरी में लगातार बारिश के बीच दर्दनाक हादसों ने चिंता बढ़ा दी है। एनीकट में बहने से एक मछुआरे की मौत हो गई, जबकि 9 वर्षीय छात्र समेत दो लोगों की तलाश में पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार अभियान चला रही है।
2 min read
Google source verification
Dhamtari Rain Tragedy

Dhamtari Rain Tragedy: एनीकट में बहकर मछुआरे की मौत(photo-patrika)

Dhamtari Rain Tragedy: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। सिहावा थाना क्षेत्र में बारिश के बीच तीन अलग-अलग घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सेमरा एनीकट में तेज बहाव की चपेट में आने से एक मछुआरे की मौत हो गई, जबकि सिरसिदा गांव का चौथी कक्षा में पढ़ने वाला 9 वर्षीय छात्र पिछले पांच दिनों से लापता है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति के भी लापता होने की सूचना है। पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीमें लगातार तलाश अभियान चला रही हैं, लेकिन अब तक लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

Dhamtari Rain: मछली पकड़ने गया युवक एनीकट में बहा

जानकारी के अनुसार घोटगांव निवासी धनंजय तेता मछली पकड़ने के लिए सेमरा एनीकट पहुंचे थे। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण एनीकट का जलस्तर अचानक बढ़ गया और रपटे पर तेज बहाव शुरू हो गया। पानी के तेज बहाव में धनंजय बह गए और लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

दो दिन बाद मिला शव

रेस्क्यू टीम ने लगातार दो दिनों तक तलाश अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद धनंजय तेता का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

9 वर्षीय छात्र पांच दिन से लापता

सिहावा थाना क्षेत्र के सिरसिदा गांव का रहने वाला चौथी कक्षा का 9 वर्षीय छात्र घर से खेलने निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले आसपास तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। घटना को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस और प्रशासन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

एक अन्य व्यक्ति भी लापता

बारिश के बीच क्षेत्र से एक अन्य व्यक्ति के लापता होने की भी सूचना मिली है। प्रशासन उसकी भी तलाश कर रहा है। लगातार हो रही बारिश और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर के कारण रेस्क्यू अभियान में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी, नाले, एनीकट और रपटों के पास जाने से बचें। जलस्तर अचानक बढ़ने की स्थिति में दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। प्रशासन ने विशेष रूप से मछुआरों और ग्रामीणों से सावधानी बरतने तथा मौसम खराब होने पर जल स्रोतों से दूर रहने की सलाह दी है।