30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dhamtari Missing Youth: धमतरी में हादसा, एनीकट पर मछली पकड़ रहा युवक नदी में बहा, 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं

Latest Dhamtari News: एनीकट पर मछली पकड़ने गया युवक तेज बहाव में बह गया। घटना के 48 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। सिहावा पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार तलाश अभियान चला रही है।
2 min read
Google source verification

धमतरी

image

Love Sonkar

Jul 30, 2026

Dhamtari anicut accident

एनीकट पर मछली पकड़ने गया युवक नदी में बहा (Photo AI image)

Dhamtari anicut accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार चार दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। जिले की बालका नदी, सीतानदी समेत कई नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच नगरी क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एनीकट पर मछली पकड़ने गया एक युवक तेज बहाव में बह गया। घटना के 48 घंटे बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है।

तेज बहाव में बह गया युवक

जानकारी के अनुसार, नगरी क्षेत्र निवासी धनंजय बुधवार को बालका नदी के एनीकट पर मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में आने से वह बह गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा के कारण वह देखते ही देखते लापता हो गया।

सूचना मिलते ही शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की जानकारी मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन शुरू की। बाद में रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुलाया गया। नदी के दोनों किनारों और संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है।

48 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

लगातार दो दिनों से चल रहे सर्च ऑपरेशन के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। नदी में तेज बहाव और बढ़े जलस्तर के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी मुश्किलें आ रही हैं। प्रशासन ने जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बचाव दल की सहायता लेने की बात भी कही है।

लगातार बारिश से उफान पर नदी-नाले

धमतरी जिले में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बालका नदी, सीतानदी और अन्य नदी-नाले खतरे के स्तर तक भर चुके हैं। कई एनीकट और पुल-पुलियों के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे कई ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन भी प्रभावित हुआ है।

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफनती नदियों, नालों और एनीकटों के पास न जाएं। विशेष रूप से मछली पकड़ने, नहाने या नदी पार करने का प्रयास न करें, क्योंकि तेज बहाव किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकता है। प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस या नियंत्रण कक्ष को देने की अपील की है। बारिश का दौर जारी रहने के कारण जिले में हाई अलर्ट की स्थिति बनी हुई है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर रखे हुए है।