5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टायर फटने से बेकाबू होकर पलटा डीजल टैंकर, चालक गंभीर रूप से घायल

विशाखापट्टनम से अभनपुर जा रही डीजल टैंकर का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में चालक को गंभीर चोटे आई है।

less than 1 minute read
Google source verification
accident

accident

धमतरी. विशाखापट्टनम से अभनपुर जा रही डीजल टैंकर का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में चालक को गंभीर चोटे आई है। इससे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक रविवार को सुबह रिलायंस कंपनी की टैंकर क्रमांक एमपी 31 टीएफ 5489 विशाखापट्टनम से आ रही थी। नगरी के रास्ते में यह टैंकर धमतरी के निकट सियादेही पास पहुंचा था कि तेज आवाज के साथ के सामने का टायर फट गया। इससे टैंकर अनियंत्रित से होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में चालक सुदर्शन (45) सोमलू राम को गंभीर चोटे आई है। वह वाहन में ही फंस गया था।

राहगीरों की नजर पड़ने पर तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। टीआई गगन वाजपेई के अलावा धमतरी ट्रैफिक इंचार्ज सत्यकला रामटेके तत्काल वहां पहुंचे और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराया। रक्तदान सेवा समिति के एंबुलेंस से चालक सुदर्शन को धमतरी लाभ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया बताया गया है। हादसे में उसके सिर, सीना और कमर में गंभीर चोट आई है।

उल्लेखनीय है कि टैंकर के पलटने के बाद उसमें लीकेज हो हुआ। इससे डीजल रिस रहा था। भीषण गर्मी में आग लगने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने आसपास के लोगों को दूर घटाया। क्रेन बुलाकर टैंकर को सीधा करने का प्रयास किया। आधे घंटे की मशक्कत वाहन को सीधा किया गया।