
Leopard Attack: धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र के उत्तर सिंगपुर परिक्षेत्र के ग्राम बेंद्राचुवा में तेंदुए ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। इस घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में आदमखोर तेंदुए को लेकर दहशत है। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह 5 बजे ग्राम सोनारिन दैहान निवासी मनराखन ध्रुव (62) किसी काम से बेंद्राचुवा गांव आया था। वह सड़क किनारे सोया था। अचानक यहां तेंदुआ पहुंचा और सोए बुजुर्ग को 100 मीटर तक घसीटते जंगल ले गया। यहां बुजुर्ग को तेंदुए ने नोंच कर मार डाला। बता दें कि मगरलोड और नगरी क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। इससे पहले भी तेंदुए ने नगरी क्षेत्र में कई मासूम बच्चियों को शिकार बनाया है।
जंगल क्षेत्र में आए दिन गाय, बकरी, मुर्गा सहित कई पालतू पशुओं को अपना शिकार बनाता है। इधर उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी पंचराम साहू ने बताया कि घटना देर रात की है। तेंदुए के हमले से एक व्यक्ति की मौत हुई। वन विभाग की टीम कार्रवाई में जुट गई है। वन विभाग द्वारा आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा जा रहा है। जंगल क्षेत्र में भी शाम के बाद जाने से रोका जा रहा है।
तेंदुए के हमले को लेकर वन विभाग लगातार ग्रामीणों को जागरूक कर रही है और उन्हें रात के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दे रही है। छोटे बच्चों को शाम के वक्त अंधेरे में बाहर न छोड़ने और खेत खलिहान में शाम रात को ना सोने की भी बात कही जा रही है।
गांव वालों ने बताया कि तेंदुए के हमले में मारा गया बुजुर्ग शराब पीने का आदी था। वह शनिवार रात को सड़क के किनारे सो गया था। इसी दौरान तेंदुए ने उसको अपना शिकार बनाया होगा। रविवार को ग्रामीण का शव बरामद हुआ। वन विभाग मृतक के परिजन को 6 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की बात कह रहा है। अभी तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है।
Updated on:
03 Feb 2025 01:01 pm
Published on:
03 Feb 2025 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
