इसका खुलासा करते हुए साइबर पुलिस ने बताया कि प्रार्थी संदीप विश्वास अपने साथी यासीन खान उर्फ छोटू के साथ मिलकर चोला मंडलम फाइनेंस कंपनी एवं बीमा कंपनी से धोखाधड़ी की नीयत से ट्रक को नागपुर के एक कबाड़ी के पास बेच दिया और राशि को दोनों आपस में बांट लिया। बीमा कंपनी से इंश्योरेंस का लाभ लेकर चोला मंडलम कंपनी की फायनेंस रकम को जमा करने के उद़्देश्य से चोरी की यह रिपोर्ट लिखाई गई थी। पुलिस ने संदीप विश्वास के खिलाफ धारा 379,120-बी,420 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।