18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MLA रंजना साहू बोलीं- मैं तुम्हारा हाथ उखाड़ लूंगी, एएसपी ने बढ़ाया हाथ, फिर जो हुआ…. पढ़ें पूरा मामला

Dhamtari News : भाजपा किसान मोर्चा की ओर से सोसाइटियों में जबरिया गोबर खाद बेचने के विरोध में भाजपाईयों ने कलेक्ट्रेट में जबर्दस्त प्रदर्शन किया। उग्र कार्यकर्ताओं ने बेरिकेट्स को भी तोड़ दिया।

3 min read
Google source verification
MLA रंजना साहू बोलीं- मैं तुम्हारा हाथ उखाड़ लूंगी, एएसपी ने बढ़ाया हाथ, फिर जो हुआ.... पढ़ें पूरा मामला

MLA रंजना साहू बोलीं- मैं तुम्हारा हाथ उखाड़ लूंगी, एएसपी ने बढ़ाया हाथ, फिर जो हुआ.... पढ़ें पूरा मामला

धमतरी. भाजपा किसान मोर्चा की ओर से सोसाइटियों में जबरिया गोबर खाद बेचने के विरोध में भाजपाईयों ने कलेक्ट्रेट में जबर्दस्त प्रदर्शन किया। उग्र कार्यकर्ताओं ने बेरिकेट्स को भी तोड़ दिया। इस दरम्यान पुलिस के साथ झुमा झटकी भी हुई। एक पुलिस कर्मी के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई है।

विधायक ने पुलिस पर दमनात्मक कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए एएसपी को यहां तक कह दिया कि मैं तुम्हारा हाथ उखाड़ लूंगी। फिर क्या था एएसपी ने भी अपने दोनों हाथ उनके आगे बढ़ा दिया।


भाजपा किसान मोर्चा की ओर से अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को सोसाइटियों में जबरन गोबर खाद बेचने के मामले को लेकर प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पुलिस ने उन्हें आगे बढऩे से रोकने के लिए रास्ते में बेरिकेट्स लगा दिया था। बड़ी तादाद में पुलिस कर्मी भी वहां मौजूद थे।

पुलिस ने जैसे ही उन्हें रोकने का प्रयास किया, कार्यकर्ता उग्र हो गए। वे बेरिकेट्स को लांघने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने भी अपनी पूरी ताकत उन्हें रोकने में लगा दी। इस दरम्यान उनके बीच झुमा झटकी भी हुई। कुछ कार्यकर्ता बेरिकेट्स लांघने में भी सफल हो गए। इन्हें रोकने के प्रयास में एक पुलिस कर्मी मारपीट की घटना का शिकार हो गया। इसके बाद कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। किसी तरह पुलिस उन्हें कलेक्ट्रेट में जाने से रोकने में सफल हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पुलिस ने उनके साथ दुव्र्यवहार किया।

यह सब भूपेश सरकार के इशारे पर किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष शशि पवार, पूर्व विधायक पिंकी शाह, श्रवण मरकाम, चन्द्रकला पटेल, शिवप्रताप ठाकुर, कविन्द्र जैन, वीरेन्द्र साहू, राजेश श्र्मा, जन्मेय साहू, ऋषभ देवांगन, चेतन हिन्दूजा, कैलाश सोनकर, बीथिका विश्वास, दमयंती साहू, मोनिका देवांगन, अनीता ध्रुव, श्यामा साहू, आकाश पांडेय आदि शामिल थे।

पुलिस पर लगा दुव्र्यवहार का आरोप


भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झुमा झटकी की घटना के बाद वहां विधायक रंजना साहू पहुंच गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसने आप लोगों के साथ दुव्र्यवहार किया है। एएसपी मधुलिका सिंह को उन्होंने खरी खोटी सुनाते हुए यहां तक कह दिया कि मैं तुम्हारा हाथ उखाड़ दूंगी। फिर क्या था कि उन्होंने भी अपने दोनों हाथ आगे बढ़ा दिए। इस मामले को लेकर दिनभर राजनीतिक हल्के में चर्चा होती रही।


सभा में गरजे नेता


कर्मा चौक में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक अजय चन्द्राकर, रंजना साहू और पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने प्रदेश में सत्तारूढ़ भूपेश सरकार पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए अपनी जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सोसाइटियों में उन्हें मिट्टी व कचरा मिला हुआ गोबर खाद बेचा जा रहा है, जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मिट्टी मिले गोबर खाद की बिक्री को तत्काल प्रभाव से रोका जाए।


भाजपा ने किसानों के हित के मुद्दे को लेकर आंदोलन किया। पुलिस, भाजपा कार्यकर्ताओं पर दमन कर रही है। पिछले दिनों नेशनल हाइवे में चक्काजाम के दौरान भी एएसपी ने हाथ खींचकर उनके साथ दुव्र्यहार किया। एक जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है।
रंजना साहू, विधायक


विधायक रंजना साहू या किसी भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने कोई दुव्र्यवहार नहीं किया। अलबत्ता विधायक ने ड्यूटी के दरम्यान उनसे दुव्र्यवहार करते हुए यहां तक कह दिया कि वह मेरा हाथ उखाड़ लेगी। इस पर मैंने भी अपना दोनों हाथ उनके आगे बढ़ा दिया।
मधुलिका सिंह, एएसपी

आदिवसी समाज ने कहा- बर्दाश्त नहीं करेंगे

विधायक-एएसपी विवाद के मामले को लेकर सर्वआदिवासी समाज ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। समाज के जिलाध्यक्ष जीवराखन मरई ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को यह शोभा नहीं देता कि वह किसी शासकीय कर्मी के साथ सार्वजनिक रूप से दुव्र्यवहार करें। विधायक ने जो व्यवहार किया है, उसकी हम निंदा करते है।

उन्हें सर्वआदिवासी समाज से माफी मांगना चाहिए। समाज के प्रमुख महेश रावटे, कमल नारायण ध्रुव, एके ठाकुर, जयपाल ठाकुर, छेदप्रसाद कौशिल, ठाकुर राम नेताम ने कहा कि विधायक ने जिस तरह से हमारे समाज की एक शासकीय महिला अधिकारी को धमकी दी है, उसे हम बर्दाश्त नहीं करेंंगे। जल्द ही इस मामले को लेकर बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।