
Dhamtari News : विवेकानंद नगर क्षेत्र में लगेगा नया फीडर, लो-वोल्टेज से परेशान थे लोग, शिकायत के बाद प्रशासन ने लिया फैसला
धमतरी. शहर के विवेकानंद नगर क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। आए दिन इस क्षेत्र में सर्विस ब्रेक डाउन होता है। इस समस्या को दूर करने के लिए हाउसिंग बोर्ड कालोनी में एक नया फीडर का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए घंटों क्षेत्र की बिजली बंद रही। बिजली बंद रहने से प्रभावित क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि शहर में हटकेशर, सुभाष नगर, विवेकानंद नगर, जोधापुर क्षेत्र में अक्सर लो-वोल्टेज और सर्विस ब्रेक की समस्या रहती है। लाइन फाल्ट के चलते कभी भी यहां बिजली व्यवस्था घंटों बंद कर दी जाती हैं। इससे वार्डवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विद्युत उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल धमतरी ने यहां एक नया फीडर निर्माण की मंजूरी दी है।
इसके लिए सोमवार को दिनभर काम चलता रहा। विद्युत विभागीय सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री शहरीय विद्युतीकरण योजना के तहत यहां हाउसिंग बोर्ड कालोनी में 11 केवी विद्युत फीडर अपडेशन का काम किया जा रहा है। इसके लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को बंद कर दिया गया था।
बताया गया है कि यहां हटकेशर स्थित 33 केवी उपकेन्द्र से हाउसिंग बोर्ड कालोनी में एक नया 11 केवी फीडर तैयार किया जा रहा है। नया फीडर निर्माण हो जाने के बाद जोधापुर स्थित 11 केवी फीडर पर भी विद्युत भार कम होगा। इससे आसपास के क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था अपडेट हो जाएगी। बार-बार यहां लो-वोल्टेज और सर्विस ब्रेक की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
पांच वार्डो को होगा लाभ
हाउसिंग बोर्ड कालोनी में नया फीडर निर्माण से आसपास पांच वार्डो को लाभ मिलेगा। विवेकानंद नगर के साथ ही हटकेशर, सुभाष नगर, जोधापुर, डाक बंगला तथा ग्राम रत्नाबांधा में लो-वोल्टेज की समस्या दूर हो जाएगी। लोगों को पर्याप्त बिजली मिल सकेगा।
क्षेत्र में विद्युत की समस्या को दूर करने के लिए हाउसिंग कालोनी में नया 11केवी फीडर का निर्माण किया जा रहा है। इससे आसपास क्षेत्रों में लो-वोल्टेज तथा बार-बार ब्रेक की समस्या दूर हो जाएगी।
Published on:
08 Aug 2023 01:28 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
