पकड़े गए आरोपियों में चुरियारापारा नगरी निवासी योगेश देवांगन, सिहावा निवासी रविन्द्र निषाद, मुकेश जैन शामिल हैं। थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि तीनों युवक मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। तीनों के खिलाफ 6, 11 जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गिरतार कर न्यायालय में पेश किया गया।