Pm Awas Yojana: 15 नवंबर से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लिए हितग्राही सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए वार्डों में निगम शिविर लगा रहा है। मंगलवार को शहर के बांसपारा, महात्मा गांधी, बठेना और इंडोर स्टेडियम हॉल में शिविर का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी वार्ड में आवेदन के साथ बी-1, नक्शा, खसरा, आधार कार्ड, पैन कार्ड और आय, जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति भी संलग्न कराया गया। दोपहर 12 बजे शिविर में भीड़ लगने पर लेागों को जानकारी हुई कि नियम में परिवर्तन कर दिया गया है।