
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 2015 में हुए पिंगला राज मर्डर कांड में तीन साल बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। धमतरी एसपी ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए बताया कि तेलीनसत्ती ट्रिपल मर्डर केस और खपरी डबल मर्डर केस के आरोपी जितेन्द्र धु्रव ने ही पिंगला राज की हत्या की थी।
एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी जितेन्द्र कृषि अधिकारी पिंगला राज के घर के पीछे खेत में काम करता था। आरोपी जितेन्द्र अधिकारी पिंगला की खूबसूरती को देख उसका कायल हो गया। आरोपी पिंगला की खूबसूरती को लेकर मन ही मन दुर्भावना से ग्रसित हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी 27 अप्रैल वर्ष 2015 को पिंगला के घर में घुसा और उसके साथ अनाचार की कोशिश की। पिंगला ने जब शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी ने पेचकस से उसकी हत्या कर दी।
एसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने पिंगला राज हत्याकांड की नए सिरे से जांच करने के लिए आवेदन दिया था। मामले में पूछताछ को लेकर आरोपी जितेंद्र को तीन-चार दिन के लिए रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ में आरोपी जितेंद्र ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में साक्ष्य जुटा रही है।
क्या है पिंगला राज मर्डर कांड
चिरमिरी की रहने वाली 26 साल की पिंगला राज धमतरी के कृषि विभाग में एडीओ के पद पर कार्यरत थी और धमतरी में एक किराए के मकान में रहती थी। महिला अधिकारी का शव 27 अप्रैल वर्ष 2015 में उसके किराए के मकान में मिला। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक महिला अधिकारी का शव नग्न अवस्था में पाया गया था।
शव के नग्न अवस्था में पाए जाने पर पुलिस ने अनाचार की आशंका जताई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ अनाचार होने की पुष्टि नहीं हुई। जांच में यह भी पता चला कि उसकी हत्या पेचकस से की गई थी और खून ज्यादा बह जाने से उसकी मौत हो गई थी।
हत्या के शक में पिंगला का प्रेमी हुआ था अरेस्ट
पिंगला का उसके सहकर्मी राकेश चंद्राकर के साथ प्रेम संबंध था। दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे इसी बीच पिंगला की हत्या हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में पिंगला के प्रेमी राकेश को गिरफ्तार कर लिया। बाद में सबूतों के अभाव में राकेश को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
Updated on:
05 Feb 2018 11:30 am
Published on:
04 Feb 2018 07:09 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
