5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशन दुकानों में मिर्च मसाले की बिक्री, सुविधा के नाम पर चल रही लूट! जानिए ये मामला

Dhamtari news: यही कारण है कि राशन दुकानों में अब इनकी बिक्री नहीं के बराबर हो गई है। कहीं-कहीं तो क्वालिटी में भी खराबी की शिकायतें मिलते रही है। शहर के राशन दुकानों में मांग नहीं होने के कारण बिक्री बंद हो गई है

2 min read
Google source verification
mirch_masale.jpg

Dhamtari news: सरकारी राशन दुकानों में सुविधा बढ़ाते हुए सरकार पिछले एक साल से उचित कीमत पर मिर्च, मसाला, धनिया, हल्दी आदि की बिक्री कर रही है। शुरू में 20 रूपए में 100 ग्राम धनिया पावडर दिया जा रहा था।अब 20 रूपए में सिर्फ 80 ग्राम धनिया पावडर बेचा जा रहा। रेट बढ़ने से उपभोक्ता अब इन राशन सामानों को सरकारी उचित मूल्य की दुकान से खरीदना पसंद नहीं कर रहे।

यही कारण है कि राशन दुकानों में अब इनकी बिक्री नहीं के बराबर हो गई है। कहीं-कहीं तो क्वालिटी में भी खराबी की शिकायतें मिलते रही है। शहर के राशन दुकानों में मांग नहीं होने के कारण बिक्री बंद हो गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं-कहीं चिल्हर के चक्कर में उपभोक्ता मसाला खरीद रहे। राशन दुकानदार भी अब ये प्रोडक्ट नहीं मंगवा रहे। क्योंकि बाजार मूल्य भी अधिक है।


सेल्समेन भी नहीं रख रहे सामान

मिली जानकारी के अनुसार तीन माह पहले शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की राशन दुकानों में धनिया, हल्दी और मिर्च पावडर की अच्छी डिमांड थी, लेकिन अब डिमांड कम होने से सेल्समेन इसे नहीं रख रहे हैं। शहर के राशन दुकानों में तो इसकी बिक्री लगभग बंद हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में समूह की महिलाएं ही इसकी खरीदी कर रही हैं।

कीमतों में भी है अंतर

व्यवसायी विक्की जसवानी ने बताया कि किराना दुकान में चिल्हर में 80 ग्राम हल्दी 15 रूपए में बिक रही है। 100 ग्राम हल्दी 18 रूपए तथा 80 ग्राम धनिया पावडर 13 रूपए व 100 ग्राम 16 रूपए में बिक रही है। इसी तरह मिर्च पावडर 8 ग्राम 26 रूपए तथा 100 ग्राम 32 रूपए के भाव से बिक रही है। राशन दुकानों में मिलने वाला 80 से 100 ग्राम हल्दी, मिर्च, धनिया पावडर की कीमत 20 रूपए है। कीमत में अंतर होने से भी हितग्राही मिर्च, मसाला खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

नान पीडीएस समाग्राी के रूप में धनिया, हल्दी और मिर्च की बिक्री के लिए आदेश शासन से ही प्राप्त हुआ है। पहले की तुलना में इसकी डिमांड कम हो गई है। शहर में बिक्री पूरी तरह से बंद हो गई है।
नरेश पिपरे, खाद्य निरीक्षक