26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस धनतेरस हस्त नक्षत्र में बन रहा है सोम प्रदोष का विशेष संयोग, इसमें खरीदी करने से आएगी सुख और समृद्धि

ज्योतिषियों की मानें, तो इस बार हस्त नक्षत्र में सोम प्रदोष का संयोग बन रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 5 Nov 2018, 10:15 AM IST

Dhanteras shopping

धनतेरस हस्त नक्षत्र में बन रहा है सोम प्रदोष का विशेष संयोग, इस मुहूर्त में खरीदी करने से आएगी सुख और समृद्धि

धमतरी. धनतेरस के लिए छत्तीसगढ़ में बाजार सज कर तैयार है। व्यापारी 2 सौ करोड़ से ज्यादा का व्यापार होने का अनुमान लगा रहे हैं। ज्योतिषियों की मानें, तो इस बार हस्त नक्षत्र में सोम प्रदोष का संयोग बन रहा है। इस मुहूर्त में सोना-चांदी समेत पीतल के बर्तन अन्य सामग्री खरीदने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

पत्रिका टीम ने रविवार को बाजार का जायजा लिया। धनतेरस पर इलेक्ट्रानिक, ऑटोमोबाइल, सोने-चांदी की दुकानोंं मेंं ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष उपहार और छूट दी जा रही है। यहीं नहीं अधिकांश इलेक्ट्रानिक और कपड़ा दुकानों में 30 से 50 फीसदी तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। व्यवसायी दीपक गुप्ता ने बताया कि फ्रिज, वाशिंग मशीन, आलमारी, एसी, पंखे के अलावा एलसीडी की भी मांग अधिक है। टीवी, डीवीडी, होम थियेटर का भी क्रेज बना हुआ है। घरों को सजाने के लिए फूलझड़ी लाइटों की भी अच्छी बिक्री हो रही है। मोबाइल दुकानों में भीड़ नजर आई। कपड़ा व्यवसायी हरेश आहुजा ने बताया कि साड़ी, जींस, टी-शर्ट समेत अन्य कपड़े हाथों-हाथ बिक रहे हैं। हालांकि जीएसटी के चलते व्यापार मेंं थोड़ा प्रभाव तो आया है। यही स्थिति बर्तन दुकानों में भी बनी हुई है। इस साल साडिय़ोंं की नई वैरायटियों और फैंसी आयटमोंं की मांग बनी हुई है।

सराफा बाजार में सोना का भाव स्थिर होने के चलते सोना और चांदी के बने पूजा के सामानों की डिमांड काफी बनी हुई है। सराफा व्यापारी धनराज लुनिया, ज्ञानचंद लुनावत ने बताया कि 24 कैरेट सोना प्रति ग्राम 32 हजार 5 सौ और चांदी 389 सौ रूपए चल रहा है। वर्तमान में चांदी से बने श्रीयंत्र की डिमांड है।