6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवंबर आते ही छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी है ठंड, अलाव के सामने बैठे नजर आए लोग

नवंबर की शुरुआत होते ही छत्तीसगढ़ में अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है।
less than 1 minute read
Google source verification

धमतरी

image

Deepak Sahu

Nov 09, 2018

winter in Chhattisgarh

नवंबर आते ही छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी है ठंड, अलाव के सामने बैठे नजर आए लोग

डाही. नवंबर की शुरुआत होते ही छत्तीसगढ़ में अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है।गांवों में सुबह गर्म कपड़े के बिना घर से बाहर मुश्किल हो गया है।शरीर को गर्म करने के लिए कई लोग अलाव का भी सहारा ले रहे हैं।नवंबर का महीना शुरू होते ही तापमान नीचे गिरने लगा है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

सुबह तो कोहरा के चलते सड़कों पर सौ मीटर की दूरी पर कुछ भी दिखाई नहीं देता है। इसलिए दुर्घटना की अशंका भी बढ़ गई है।बाइक चालकों को सावधानी पूर्वक चलना पड़ रहा है।ठंड से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाए कर रहे हैं। स्वेटर, जैकेट आदि गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलना पड़ रहा है। कई लोग अब ठंड से बचने के लिए गर्म पानी से स्नान कर रहे हैं।

इसके अलावा अलाव जलना भी शुरू हो गया है। ग्रामीण डाही, अंगारा समेत अन्य गांवों के लोगों ने बताया कि ठंड काफी बढ़ गई है। शाम 4 बजे के बाद ठंड का अहसास होना शुरू हो जाता है।सुबह उठकर युवा शरीर को फीट रखने के लिए सड़कों पर दौड़ लगाकर खूब पसीना बहा रहे हैं। दुकानों में गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ गई है।